भारतीय रेलवे में अपरेंटिस पदों पर 3 हजार से अधिक वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Railway Apprentice 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। इस्टर्न रेलवे ने अपरेंटिस के 3115 से अधिक पदों के लिए वेकेंसी निकाली है।
- Written By: प्रीति शर्मा
रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), पूर्वी रेलवे ने 3115 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप 10वीं पास-आईटीआई हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल पूर्वी रेलवे आरआरसी कोलकाता डिवीजन ने 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है।
पूर्वी रेलवे में अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया है जिसमें कुल 3115 पद हैं। इन पदों पर आवेदन जल्द स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी। अगर आप भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट https://rrcer.org/ पर जाकर विजिट कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सिंतबर 2025 है।
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों पर नियुक्त हो सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न योग्यताएं पूरी करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के बड़े फैसले: संतपीठ के कोर्स अब 1 साल के, प्रूफरीडिंग में डिप्लोमा और नए कोर्स मंजूर
SSB में 54,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 50% कोटा और उम्र में छूट
राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती, बिना पढ़ाई भी कर सकेंगे आवेदन; नहीं होगी लिखित परीक्षा
ISRO Scientist Engineer Recruitment: 92 साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर भर्ती; बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र सीमा 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए।
- अगर आप एससी और एसटी वर्ग से हैं तो अधिकतम आयु सीमा में करीब 5 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
- अगर आप पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवार हैं तो अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10वीं / एसएससी या इसके बराबर शिक्षा प्राप्त डिग्री होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: इंजीनियरिंग में प्रवेश की पहली सूची जारी, कल तक सीट करना होगा कंफर्म
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर क्लिक करें।
- अब अपरेंटिस आवेदन की लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी दर्ज करें।
- अब सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपए देना होगा। अगर आप एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी वर्ग से हैं तो आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
बता दें कि अपरेंटिस पदों के लिए आवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा। अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो आधिकारिक वेकेंसी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
