IB में सिक्योरिटी असिस्टेंट के 4987 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

IB Security Assistant Vacancy: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जिक्यूटिव पद के लिए 4987 वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 10वीं पास करके भी अप्लाई कर सकते हैं।
इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट के लिए 4987 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

IB Security Assistant Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सुरक्षा सहायक/कार्यकारी के 4987 पदों के लिए 26 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। गृह मंत्रालय के अधीन भारत की शीर्ष खुफिया एजेंसी में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

गृह मंत्रालय के अंतर्गत 4987 पदों के लिए आईबी सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हो गई है। इसके लिए उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक www.ncs.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर हो सकती है।

आईबी सुरक्षा सहायक 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2025 तक खुली रहेगी। आवेदकों को सभी विवरण सही-सही भरने और आधिकारिक दिशानिर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रकार की गलती या अपूर्ण फॉर्म के कारण आईबी सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

उम्मीदवारों के लिए योग्यता

आईबी सुरक्षा सहायक पद के लिए उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष है। अगर आप ओबीसी, एससी/एसटी या पीडब्ल्यूबीडी से हैं तो आपको आयु सीमा में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) या समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा/बोली में पारंगत होना चाहिए।

इसके लिए परीक्षा तीन चरणों में पूरी होगी जिसके लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देने होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा और फिर तीसरे चरण में इंटरव्यू के आधार पर भर्ती की जाएगी।

कैसे करें अप्लाई

आईबी सुरक्षा सहायक ऑनलाइन आवेदन 2025 में इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं।:-

  • सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ncs.gov.in पर जाएं।
  • अब सुरक्षा सहायक (Assistant security) /कार्यकारी परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और पासवर्ड और आईडी सेव कर लें।
  • अब आईडी पासवर्ड डालकर आगे की प्रक्रिया पूरी करें और शैक्षणिक योग्यता भरें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी को अच्छे से चेक करें और 17 अगस्त से पहले फॉर्म सबमिट करें।
Navbharat Live
navbharatlive.com