DU COL Admission 2026: जर्मन, जापानी समेत 8 विदेशी भाषाओं के कोर्स में एडमिशन शुरू, नौकरीपेशा लोग भी कर सकते
DU Open Learning Admission : दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) ने विदेशी भाषाओं और प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र और नौकरीपेशा लोग 10 जुलाई तक आवेदन करें।
- Written By: हितेश तिवारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी (फोटो - गूगल इमेज)
Delhi University Foreign Language Course : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) ने विदेशी भाषाओं और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अवसर उन छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए खास है, जो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ नई स्किल्स सीखकर करियर को बेहतर बनाना चाहते हैं।
एक वर्षीय सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रमों के तहत जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटालियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियन जैसी लोकप्रिय विदेशी भाषाओं की पढ़ाई कराई जाएगी। इन कोर्सेज का संचालन दिल्ली यूनिवर्सिटी के संबंधित भाषा विभागों के सहयोग से किया जाएगा, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में विदेशी भाषाओं में एडमिशन शुरू
विश्वविद्यालय ने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही इन विदेशी भाषा कार्यक्रमों को ऑनलाइन मोड में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे देशभर के छात्र घर बैठे इन कोर्सेज का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी रूसी भाषा (Russian) में भी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रही है, जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
UPPSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, 47 पदों पर भर्ती शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया
Sainik School Amaravathinagar Recruitment 2026: शिक्षक, लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया
Chartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस
MECL Recruitment 2026: मिनिरत्न कंपनी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती शुरू, 1.40 लाख तक मिलेगी सैलरी
विदेशी भाषाओं के अलावा COL के तहत MBA, Master of Library and Information Science (MLISc), Bachelor of Library and Information Science (BLISc) और Post Graduate Diploma in Advertising and Digital Media Leadership (PGDADLM) जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज में भी दाखिले का मौका मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें : DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 6 महीने तक मिलेगी पेड इंटर्नशिप
आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक
फॉरेन लैंग्वेज कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जून 2026 से शुरू होगी।
इच्छुक उम्मीदवार कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता, फीस, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी भाषाओं और प्रोफेशनल कोर्सेज की बढ़ती मांग को देखते हुए ये कार्यक्रम छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर करियर अवसरों का रास्ता खोल सकते हैं।
