- Hindi News »
- Career »
- Dsssb Recruitment 2025 Registration Starts Know Full Details
DSSSB में 2 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल्स
DSSSB में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो जल्द ही आवदेन कर सकते हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB ने 2119 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
- Written By: प्रीति शर्मा

DSSSB भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
New Delhi: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। DSSSB की ओर से पीजीटी, जेल वार्डर, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला तकनीशियन और अन्य पदों के लिए 2 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के 2119 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का क्वालिफिकेशन अलग-अलग निर्धारित किया गया है। वहीं, डीएसएसबी के विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 से 32 साल है। इसके अलावा उम्मीदवारों को एज रिलैक्सेशन के आधार पर आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
किस पद पर कितनी वैकेंसी
- मलेरिया निरीक्षक – 37
- आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट – 8
- पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (पुरुष) – 4
- पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (महिला) – 3
- पीजीटी अंग्रेज़ी (पुरुष) – 64
- पीजीटी अंग्रेज़ी (महिला) – 29
- पीजीटी संस्कृत (पुरुष) – 6
- पीजीटी संस्कृत (महिला) – 19
- पीजीटी बागवानी (पुरुष) -1
- पीजीटी कृषि (पुरुष) – 5
- गृह विज्ञान शिक्षक – 26
- सहायक (ऑपरेशन थिएटर आदि) – 120
- तकनीशियन (ऑपरेशन थिएटर आदि) – 70
- फार्मासिस्ट (आयुर्वेद) – 19
- वार्डर (केवल पुरुष) – 1676
- प्रयोगशाला तकनीशियन – 30
- वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन) – 1
- वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (माइक्रोबायोलॉजी) – 1
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
डीएसएसबी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदक को पहचान पत्र, पता विवरण, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर और पदों के अनुसार मांगे गए दस्तावेजों की जरूरत होगी।
कितना होगा आवेदन शुल्क
बता दें कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी जिसमें उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जरूरी जानकारियां, फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करके निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए तय किया गाय है। वहीं महिला, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
BPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
CBSE का बड़ा फैसला, 700 रुपये से घटाकर अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे अपनी आंसर शीट
BPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
यह भी पढ़ें:- रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का अवसर, ग्रुप C और ग्रुप D के पदों पर निकली भर्ती
कैसे करें आवेदन
- DSSSB में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर DSSSB various post online form 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें। जिसका पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगी।
- अब आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरें।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन स्वीकार होने के बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट करें।
Dsssb recruitment 2025 registration starts know full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














