दिल्ली में 12वीं पास युवाओं के लिए फॉरेस्ट गार्ड बनने का मौका, जानें कैसे मिलेगी नौकरी
Forest Guard Vacancy 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो फॉरेस्ट गार्ड के पद पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
DSSSB Forest Guard Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने वन एवं वन्यजीव विभाग में फॉरेस्ट गार्ड पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन लोगों ने 12वीं की परीक्षा पास की है और उन्हें प्रकृति व जंगलों की सुरक्षा का काम करने में दिलचस्पी है, उनके लिए यह अच्छा अवसर है। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त से शुरू हो चुके हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने में देरी न करें क्योंकि लास्ट डेट बेहद करीब है। अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो इस अवसर को अपने हाथ से न जाने दें।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती कुल 52 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। जिसमें 19 पद सामान्य वर्ग, 18 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के लिए 6 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वद आरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए 4 पद हैं। सभी वर्गों के उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में नया मोड़, नाबालिग के खिलाफ शिकायत वापस; शिकायतकर्ता ने बदला फैसला
NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
फॉरेस्ट गार्ड पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
पद के लिए योग्यता
फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक रुप से फिट होना जरूरी है। पुरुष के लिए लंबाई कम से कम 163 सेंटीमीटर और छाती 84 सेंटीमीटर होनी आवश्यक है। वहीं, महिला उम्मीदवार के लिए लंबाई 150 सेंटीमीटर तय की गई है। इसके अलावा दौड़ने की क्षमता भी इस प्रक्रिया में शामिल है। पुरुष के लिए 25 किमी दौड़ 4 घंटे और महिलाओं के लिए 16 किमी दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में प्राइमरी टिचर के लिए 1180 पदों पर भर्ती, फॉर्म भरने से पहले जानें योग्यता
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा एमसीक्यू पर आधारित होगी। दो घंटे की परीक्षा में 200 सवाल के जवाब देने होंगे। हर सही सवाल पर एक अंक मिलेगा लेकिन गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट दिए जाएंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति, अंकगणितीय योग्यता, हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा की समझ से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
फॉरेस्ट गार्ड पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3, ग्रुप सी के अनुसार वेतन दिया जाएगा। जिसमें शुरुआती सैलरी 21700 रुपए होगी जो बाद में बढ़कर 69100 रुपए तक हो जाएगी। इसके अलावा अन्य वेतन भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
