Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
CSIR-CIMFR Recruitment: सीएसआईआर-सीआईएमएफ (धनबाद) ने विभन्न पदों पर टेक्नीशियन -1 के पदों पर भर्ती निकाली है। पास किए गए अभ्यार्थियों को चयनित करके 63,000 तक की सैलरी दी जाएगी।
- Written By: यति सिंह
CSIR-CIMFR में कई पदों पर आवेदन शुरू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
CSIR CIMFR technician recruitment 2026: सीएसआईआर-सीआईएमएफ के 10वीं और आईटीआई पास छात्रों के लिए खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। सीएसआईआर-सीआईएमएफ (धनबाद) की ओर से जारी सूचना के तहत अलग-अलग पदों पर टेक्नीशियन -1 के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत परीक्षा पास किए गए अभ्यार्थियों को चयनित करके 63,000 तक की सैलरी दी जाएगी।
सीएसआईआर-सीआईएमएफ (धनबाद) भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 20 मई 2026 से शुरू होकर 17 जून 2026 तक किया जाएगा। जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 19 जून 2026 शाम 5.00 बजे तक किया जा सकता है।
भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
मार्ग-1 के लिए सभी उम्मीदवारों का 10वीं कक्षा में विज्ञान विषयों के साथ कम से कम 55% अंकों से पास होना जरूरी है। साथ ही साथ संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई या नेशनल/स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी के 13 जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाए
TSLPRB Recruitment 2026: तेलंगाना में 7,437 पुलिस, फायर और जेल विभाग की भर्तियों को मंजूरी, नोटिफिकेशन जल्द
BSUSC Recruitment 2026: बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,674 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती
BPSSC SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू
मार्ग-2 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास 10वीं विज्ञान में 55% तो होना जरूरी है ही साथ ही साथ संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 2 साल का पूर्णकालिक ट्रेनिंग अनुभव भी जरूरी है।
मार्ग-3 के लिए सभी उम्मीदवारों का 10वीं कक्षा में विज्ञान विषयों के साथ कम से कम 55% अंकों से पास होना जरूरी है। इसके अलावा भारत सरकार/ राज्य सरकार/पीएसयू/स्वायत्त निकाय में संबंधित ट्रेड में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया के बाद कितना होगा वेतन
सीएसआईआर-सीआईएमएफ में टेक्नीशियन-1 के 30 पदों पर पास किए गए अभ्यार्थियों को 19,900 से 63,200 पे लेवल-2 के तहत सैलरी दी जाएगी। जिसमें औसतन लगभग 37,000 प्रति माह वेतन मिलेगा। बता दें कि ये भर्तियां धनबाद के साथ-साथ बिलासपुर, नागपुर, रांची रुड़की और रानीगंज में स्थित केंद्रों पर की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: AFCAT Recruitment: वायुसेना में करियर बनाने का सुनहरा मौका, 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
सभी उम्मीदवार कैसे करें आवेदन
सभी उम्मीदवार सीएसआईआर-सीआईएमएफ की आधिकारिक वेबसाइट cimfr.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल दर्ज कराना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने के बाद संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म में भरी गई जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से जांच कर आखिर में सबमिट का बटन दबाना होगा।
