BPSSC SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू
Bihar Police SI Vacancy : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 9 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक होंगे।
- Written By: हितेश तिवारी
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
BPSSC Vacancy : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग (पुलिस शाखा) के अंतर्गत सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों से 100 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु और शैक्षणिक योग्यता की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
बिहार पुलिस में 150 सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या समकक्ष डिग्री धारक होना अनिवार्य है। आयु सीमा के अनुसार सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की आयु 20 से 37 वर्ष, सामान्य महिला तथा पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की 20 से 40 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की 20 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्मतिथि का निर्धारण मैट्रिकुलेशन या समकक्ष प्रमाणपत्र के आधार पर किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
IHMCL Recruitment 2026: सिस्टम्स इंजीनियर के 30 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन; 2 अगस्त तक करें आवेदन
DRDO CFEES JRF Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी, 9 जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू
ILS Recruitment 2026: वैज्ञानिक-बी, सी और डी के 5 पदों पर भर्ती, ₹1 लाख तक सैलरी; जानें आवेदन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026: 3 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, 22,195 पदों के लिए बड़ा अपडेट; जानें पूरी जानकारी
उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक
शारीरिक मानकों के तहत सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर, जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी पुरुषों के लिए 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
पुरुषों के लिए छाती का माप सामान्य/पिछड़ा वर्ग में 81 सेमी (बिना फुलाए) और 86 सेमी (फुलाकर) तथा आरक्षित वर्ग में 79 सेमी और 84 सेमी होना चाहिए। सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर तय की गई है।
ये खबर भी पढ़ें : IHMCL Recruitment 2026: सिस्टम्स इंजीनियर के 30 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन; 2 अगस्त तक करें आवेदन
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी
पहले चरण में 200 अंकों की प्रारंभिक वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा में पहला प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन, गणित, तर्कशक्ति, अंग्रेजी, हिंदी और बिहार सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरा प्रश्नपत्र 50 अंकों का वर्णनात्मक होगा, जिसमें हिंदी एवं अंग्रेजी निबंध, अंग्रेजी संक्षेप और हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद शामिल रहेगा। लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
