सुनीता पांडे
G20 शिखर सम्मेलन में सबसे ज्यादा जिस चीज को लेकर चर्चा हो रही है, वह डिजिटल ट्री है। ये डिजिटल एक्सपीरियंस जोन में मौजूद है।
डिजिटल ट्री को एक पेड़ की तरह डिजाइन किया गया है। इसके चारों तरफ AI ऐप, चैटबॉट, UPI पेमेंट के साथ ही डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर देखने को मिल रहे हैं।
भारत सरकार ने सभी को यूपीआई (UPI) से अवगत कराने के लिए एक नायाब योजना बनाई है।
सभी मेहमानों को 1000 रुपए यूपीआई (UPI) के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे, जिसका इस्तेमाल उन्हें सम्मेलन स्थल पर लगे छोटे-छोटे स्टॉल्स से खरीदारी करने में करनी होगी।
सरकार सभी मेहमानों के लिए 10 लाख रुपए का प्रतिबंध किया है और सभी मेहमानों के लिए यूपीआई वॉलेट (UPI Wallet) भी बनाया गया है।
G20 में शामिल प्रतिनिधियों को डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति का प्रदर्शन ई-संजीवनी ‘कियोस्क’ की स्थापना की गई है।
G20 के लिए भारत मंडपम में प्रतिनिधियों के लिए स्थापित विभिन्न सुविधाओं की झलक पेश की गई। इनमें ‘आरबीआई इनोवेशन हब पैविलियन’ एवं ‘डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन’ भी शामिल हैं।
वर्ल्ड बैंक ने G20 के लिए पॉलिसी डॉक्युमेंट तैयार किया है, जिसमें उसने भारत में जारी आर्थिक गतिविधियों की खूब तारीफ की। खासकर डिजिटल इंडिया की।