CSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
CSBC Constable Operator Exam Update: सीएसबीसी के अनुसार 993 पदों के लिए कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 21 जून 2026 को कराई जाएगी। वहीं कांस्टेबल क्लोज्ड कैडर की लिखित परीक्षा 24 जून को आयोजित होगी।
- Written By: यति सिंह
CSBC ने कांस्टेबल ऑपरेटर और GD भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित (फोटो सोर्स-सोशल मीडियो)
CSBC Constable Operator Job: सीएसबीसी ने कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2026 और कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी बंद कैडर) की लिखित परीक्षा का ऐलान कर दिया है। कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 और जीडी क्लोज्ड कैडर के 83 पदों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सीएसबीसी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार 993 पदों के लिए कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 21 जून 2026 रविवार को कराई जाएगी।
वहीं कांस्टेबल क्लोज्ड कैडर की लिखित परीक्षा 24 जून को आयोजित होगी। सीएसबीसी ने कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन सभी 38 राजस्व जिलों में बने विभिन्न केंद्रों पर कराया जाएगा। सभी अभ्यार्थियों के लिए यह परीक्षा एक ही चरण में कराई जाएगी। दिए गए तय समय के अनुसार परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 2.00 बजे तक चलेगी। हालांकि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर पर सुबह 10 से 11 बजे तक पहुंचना जरूरी है।
जानें परीक्षा की तिथि और समय
जानकारी के अनुसार किसी भी अभ्यार्थी को 11 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीएसबीसी ने कांस्टेबल सामान्य क्लोज्ड कैडर भर्ती परीक्षा 2026 की बात करें तो इन परीक्षार्थियों की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शुरू होकर 1.30 बजे तक चलेगा। इन अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 से 9 बजे तक पहुंचना होगा। 9 बजे के बाद देर से पहुंचे अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
ICAR IVRI YP Recruitment 2026: आईवीआरआई में यंग प्रोफेशनल-1 के पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
जानें कब मिलेगी परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड की जानकारी
सीएसबीसी ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में अभ्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा सेंटर से जुड़ी सभी जानकारी पहले ही दे दी जाएगी। सीएसबीसी ने कांस्टेबल ऑपरेटर के उम्मीदवार 8 जून 2026 से जबकि सीएसबीसी ने कांस्टेबल क्लोज्ड कैडर के उम्मीदवार 11 जून से आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीकृत नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर डालकर परीक्षा सेंटर से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
बता दें कि सीएसबीसी ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड की प्रक्रिया 15 और 18 जून 2026 से शुरू होगी। सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर के सभी अभ्यार्थी परीक्षा वाले दिन सुबह 11 बजे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: RRB Section Controller Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने बदली परीक्षा की तारीख, अब 6 जून को आयोजित होगी परीक्षा
एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में क्या करें
सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अगर उम्मीदवार किसी तकनीकी दिक्कत के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे है, तो ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। उसके लिए विभाग द्वारा अलग व्यवस्था की गई है। ऐसी स्थिति में सभी अभ्यार्थी 19 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच केंद्रीय चयन पार्षद के बैक हार्डिंग रोड, पटना स्थित कार्यालय में खुद उपस्थित होकर डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपको अपने साथ अपना पहचान पत्र, फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) के साथ दिखाना जरूरी होगा।
