CRPF में 9,195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
CRPF Constable Recruitment 2026 : CRPF ने 2026 के लिए 9,195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार 20 अप्रैल से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
CRPF ने 9,195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन। (फोटो - गूगल इमेज)
CRPF Vacancy : अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की नई भर्ती आपके लिए शानदार अवसर लेकर आई है। CRPF ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल के कुल 9,195 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी। यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो देश की सेवा करने के साथ एक स्थिर करियर बनाना चाहते हैं।
CRPF ने कांस्टेबल के 9,195 पदों पर भर्ती निकाली
इस भर्ती के तहत अलग-अलग ट्रेड्स और तकनीकी पदों को शामिल किया गया है। कुल पदों में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 9,096, महिला उम्मीदवारों के लिए 79 और पायनियर विंग के लिए 20 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में ड्राइवर, कुक, बढ़ई, दर्जी, नाई, धोबी और सफाई कर्मचारी जैसे कई ट्रेड शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
DRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना और कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ तकनीकी पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट या संबंधित अनुभव भी मांगा जा सकता है। आयु सीमा ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : POWERGRID में 660 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
10वीं पास लोगों के लिए सुनहरा मौका
CRPF में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और फीस जमा करने के बाद आवेदन पूरा किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
