Nagpur News : ’40 लाख दो MPSC का पेपर लो…’ वायरल कॉल रिकॉर्डिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा के प्रश्नपत्र 40 लाख रुपये में बेचने के एक वायरल फोन कॉल रिकॉर्डिंग के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है...
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की आज यानी रविवार को परीक्षा है। इसके प्रश्नपत्र 40 लाख रुपये में बेचने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस जांच कर रही है। पुलिस इन दिनों एक वायरल फोन कॉल रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है, जिसमें एक अभ्यर्थी से MPSC परीक्षा के प्रश्न पत्र के बदले 40 लाख रुपये की मांग की गई है।
इस मामले में नागपुर की क्राइम ब्रांच ने भंडारा से 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक फोन कॉल की ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें एक अभ्यर्थी से एमपीएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र के बदले में 40 लाख रुपये मांगे जाने का आरोप है। यह क्लिप तेजी से वायरल हुई और एक अभ्यर्थी तक पहुंची। उसने प्रकरण की शिकायत पुणे पुलिस से की।
भंडारा से वायरल हुई क्लिप
एमपीएससी ने भी इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। पुणे पुलिस को पता चला कि यह ऑडियो क्लिप भंडारा से वायरल हुई है। पुणे पुलिस ने नागपुर क्राइम ब्रांच को जानकारी दी। डीसीपी राहुल माकणीकर के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर कमलाकर गड्डिमे के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार रात भंडारा पहुंची। वारासिवनी, बालाघाट निवासी दीपक यशवंत साखरे (25) और वरठी, भंडारा निवासी योगेश सुरेंद्र वाघमारे (28) को गिरफ्तार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
दोनों आरोपियों को पुणे पुलिस को सौंपा
इस प्रकरण के मुख्य सूत्रधार भंडारा निवासी आशीष नेतलाल कुलपे (30) और प्रदीप नेतलाल कुलपे (28) बताए जा रहे हैं। पकड़ा गया आरोपी दीपक आशीष का साला बताया जा रहा है। 2 आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही पुणे पुलिस का दल नागपुर पहुंचा और दोनों को अपने साथ ले गए। फरार कुलपे बंधुओं की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बता दें कि इस मामले की जानकारी गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने दी। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि सभी प्रश्न पत्र सुरक्षित रूप से उनके कंट्रोल में हैं।
करीब 3 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
जानकारी के अनुसार आज यानी रविवार को आयोजित महाराष्ट्र ग्रुप बी (अराजपत्रित) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 परीक्षा में पूरे राज्य से कुल 2 लाख 86 हजार अभ्यर्थियों के भाग लेने की उम्मीद है। वायरल क्लिप मामले ने भ्रष्टाचार की संभावनाओं को लेकर परीक्षा देने अभ्यर्थियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने सभी उम्मीदवारों को आश्वस्त किया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है।
