Cochin Shipyard Apprentice 2026: 139 पदों पर भर्ती, सिर्फ केरल के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; जानें पात्रता

CSL Apprentice Vacancy : कोचीन शिपयार्ड ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 139 पदों पर भर्ती निकाली है। केरल निवासी उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Cochin Shipyard has announced 139 Graduate and Technician Apprentice posts.
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड(फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

Cochin Shipyard Jobs : कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 139 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल केरल के निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों ने अपनी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता वर्ष 2022 से 2026 के बीच प्राप्त की होनी चाहिए। इससे पहले या बाद में योग्यता हासिल करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा जरूरी है। कमर्शियल प्रैक्टिस पद के लिए कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

इसके अलावा जो अभ्यर्थी पहले किसी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र या निजी संस्थान में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण ले चुके हैं या फिलहाल प्रशिक्षण कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते। समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को संबंधित प्राधिकरण का वैध समकक्षता प्रमाण पत्र भी देना होगा।

मेरिट से होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

CSL अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। समान अंक होने पर पहले पास होने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके बाद भी टाई रहने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी। चयन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण शुरू करने से पहले मेडिकल फिटनेस पूरी करनी होगी। आवेदन के लिए CSL की आधिकारिक करियर वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर One Time Registration करें और Graduate/Technician Apprentice Recruitment 2026 लिंक के माध्यम से फॉर्म भरें। दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

Cochin Shipyard has announced 139 Graduate and Technician Apprentice posts.
Karnataka Teacher Vacancy 2026: कर्नाटक में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, 7 सितंबर तक आवेदन; 99 हजार तक सैलरी
Navbharat Live
navbharatlive.com