Karnataka Teacher Vacancy 2026: कर्नाटक में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, 7 सितंबर तक आवेदन; 99 हजार तक सैलरी

Karnataka Teacher Vacancy : कर्नाटक में सरकारी शिक्षक बनने का शानदार मौका है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 15,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 18 अगस्त से 7 सितंबर अंतक होंगे।
Karnataka has announced recruitment for 15,000 government teaching posts.
कर्नाटक शिक्षक भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

Karnataka Teacher Jobs : सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्नाटक सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15,000 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में ग्रेजुएट प्राइमरी स्कूल टीचर (GPSTR), असिस्टेंट मास्टर, प्राइमरी स्कूल टीचर, फिजिकल एजुकेशन टीचर और कंप्यूटर साइंस टीचर समेत कई पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और पद से जुड़ी पात्रता आधिकारिक अधिसूचना में जरूर जांचनी होगी।

15 हजार पदों में कौन-कौन सी नौकरियां?

भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा 8,500 पद GPSTR के हैं। इसके अलावा 4,500 असिस्टेंट मास्टर, 900 प्राइमरी स्कूल टीचर, 600 फिजिकल एजुकेशन टीचर और 500 कंप्यूटर साइंस टीचर के पद भरे जाएंगे। कुल 15,000 रिक्तियों में 6,967 पद कल्याण कर्नाटक क्षेत्र और 8,033 पद गैर-कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लिए हैं।

पात्रता की बात करें तो पद के अनुसार उम्मीदवार के पास 12वीं, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन जैसी योग्यता होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए B.Ed, D.Ed या TET जैसी अतिरिक्त योग्यता भी जरूरी हो सकती है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

99 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 44,425 रुपये से 99,400 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिल सकती हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये, जबकि SC, ST और PwD उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।

आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर है, जबकि शुल्क का भुगतान 10 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, TET प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा फोटो जैसे दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इच्छुक उम्मीदवार कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dosel.karnataka.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर।

Karnataka has announced recruitment for 15,000 government teaching posts.
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक भर्ती का परिणाम घोषित; 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन
Navbharat Live
navbharatlive.com