सी-डैक में निकली भर्ती (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी चाहने वाले के लिए सी-डैक नोएडा में बिना परीक्षा के यह अवसर सामने है। अभ्यर्थियों को सीधे वॉक इन इंटरव्यू देना होगा। दरअसल प्रगत संगणन विकास केंद्र (CDAC) की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सीधे वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। चयन के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। अभ्यर्थी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने के समय कर सकते हैं। इंटरव्यू के दिन सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
CDAC की ओर से भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन तीन दिन होगा। यह 9, 10 और 11 जनवरी 2025 को करवाया जाएगा। इसमें से प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए इंटरव्यू 9 जनवरी को इंटरव्यू होगा। वहीं प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए इंटरव्यू 10 जनवरी और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर व प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए 11 जनवरी 2025 को इंटरव्यू लिए जाएंगे।
करियर से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल कुल 44 पदों पर भर्ती की जाएगी।
तारीख | पद का नाम | संख्या | पंजीकरण समय |
---|---|---|---|
09.01.2025 (गुरुवार) | प्रोजेक्ट मैनेजर (Technical Project Management, Solution Architect) | 10 | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
10.01.2025 (शुक्रवार) | प्रोजेक्ट इंजीनियर (Testing) | 04 | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
11.01.2025 (शनिवार) | सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर {JAVA/J2EE (Full Stack Development – Front End and Back End)} | 15 | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
11.01.2025 (शनिवार) | प्रोजेक्ट इंजीनियर {JAVA/J2EE (Full Stack Development – Front End and Back End)} | 15 | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ मास्टर डिग्री आदि प्राप्त की हो। इसके साथ ही इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पद के अनुसार 40/ 45/ 56 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 31 दिसंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।