CBSE Re-Evaluation Portal Cyber Attack: लगातार साइबर हमलों के बाद दिल्ली पुलिस पहुंचा बोर्ड, जांच शुरू
CBSE Cyber Attack : CBSE ने री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर हुए लगातार साइबर हमलों को लेकर दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट में शिकायत दर्ज कराई। बोर्ड का दावा देश-विदेश से पोर्टल को निशाना बनाकर लाखों हिट्स भेजे।
- Written By: हितेश तिवारी
CBSE ने साइबर हमलों की शिकायत दिल्ली पुलिस से की (फोटो - गूगल इमेज)
CBSE Complaint Delhi Police : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर लगातार हुए साइबर हमलों का मामला अब दिल्ली पुलिस तक पहुंच गया है। बोर्ड ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह पोर्टल उन छात्रों के लिए तैयार किया गया था जो बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन या सत्यापन के लिए आवेदन करना चाहते हैं। पोर्टल को लेकर तकनीकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सवालों के बीच सीबीएसई ने चार दिनों तक सुधार कार्य करने के बाद 2 जून को इसे दोबारा सक्रिय किया था।
CBSE ने साइबर हमलों की शिकायत दिल्ली पुलिस से की
सीबीएसई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पोर्टल को जानबूझकर निशाना बनाते हुए कई साइबर हमले किए गए। बोर्ड के अनुसार पिछले तीन दिनों में बड़ी संख्या में संदिग्ध ट्रैफिक और हमलों की कोशिशें दर्ज की गईं। इनमें देश के साथ-साथ विदेशों से भी कई आईपी एड्रेस शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
दिल्ली पुलिस और RAF के खिलाफ CJP का बड़ा एक्शन, शुरू हो रही खास वेबसाइट! FIR से कोर्ट तक लड़ाई का ऐलान
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फर्जी खबरें फैलाने वाले 480 पाकिस्तानी अकाउंट्स पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
CJP Protest: सोशल मीडिया पर वायरल NSA के दावे पर दिल्ली पुलिस ने दी सफाई, बोली- CJP आंदोलन से नहीं जुड़ा आदेश
बोर्ड का कहना है कि हमलावरों का मुख्य उद्देश्य पोर्टल की सेवाओं को बाधित करना और उसे ठप करना था, ताकि छात्रों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़े। हालांकि सीबीएसई ने दावा किया कि उसकी सुरक्षा प्रणाली पहले से ही ऐसे हमलों से निपटने के लिए तैयार थी और हमलों के बावजूद पोर्टल को पूरी तरह बंद नहीं होने दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें : Delhi Police HCM Result 2026: हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट जारी, देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ
दिल्ली पुलिस की विशेष साइबर टीम मामले की जांच करेगी
सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल लाखों छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसकी सेवाओं में बाधा आने से व्यापक स्तर पर परेशानी और असंतोष की स्थिति बन सकती थी। इसी वजह से मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
अब दिल्ली पुलिस की विशेष साइबर जांच इकाई हमलों के स्रोत, इस्तेमाल किए गए आईपी एड्रेस और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश करेगी। सीबीएसई ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।
