खेल से जुड़े युवाओं के लिए करियर के ऑप्शन, जानें कैसे बनाएं सफल भविष्य
Jobs in Sports: पढ़ाई की तरह ही कुछ लोगों को खेल में दिलचस्पी होती है जिसमें वह अपना भविष्य देखते हैं। लेकिन सही जानकारी और करियर गाइडेंस के जरिए आप खेल में भी बेहतर अवसर तलाश सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
स्पोर्ट्स में करियर ऑप्शन (सौ. फ्रीपिक)
Career in Sports: स्पोर्ट्स की दुनिया सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यहां पर करियर के कई अवसर मौजूद हैं जो युवाओं का भविष्य बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। चाहे आप खिलाड़ी हो, फिटनेस से जुड़े हों या खेल प्रबंधन और कोचिंग में दिलचस्पी रखते हों, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में हर टैलेंट के लिए जगह है। खेल के लिए बढ़ती सुविधाएं, लीग्स का विस्तार और फिटनेस की बढ़ती लोकप्रियता इस सेक्टर में नौकरियों की मांग को बढ़ा रही है। अगर आप भी खेल से जुड़े हैं और इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो यहां कुछ बेहतर ऑप्शन के बारे में जान सकते हैं।
आज के समय में खेल में करियर बनाने के साथ-साथ आप अच्छी सैलरी और नौकरी भी पा सकते हैं। खेल में करियर बनाने से पहले सबसे पहले ये देखें कि आप किसमें बेस्ट हैं। आज के समय में खेल के क्षेत्र में कई नौकरियां उपलब्ध हैं लेकिन इसके बारे में कई लोगों को पूरी जानकारी नहीं होती है।
स्पोर्ट्स कोटा में नौकरियां
ट्रेनर, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट, कमेंटेटर, स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर या एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजर जैसे विकल्प चुन सकते हैं। प्रोफेशनल खिलाड़ियों का चयन उन लोगों में होता है जो अलग-अलग स्तर पर आयोजित टूर्नामेंट में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हैं। उसके बाद संस्थान, जिला, प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर चयन आयोजित होता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक भी स्पोर्ट्स शख्सियतों की नियुक्ति करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पटना हाईकोर्ट भर्ती 2026: 56 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
सोनी पर दिखेगा Asian Games 2026 का रोमांच, 16 दिनों में खेला जाएगा 41 खेल; जानें कब से शुरू होगा यह महाकुंभ
PGA Tour: अक्षय भाटिया 16वें स्थान पर रहे, थीगाला टी-25 पर, फिट्जपैट्रिक ने जीता खिताब
JEE Main Result 2026: NTA ने जारी किया सेशन 2 का रिजल्ट, 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल लाकर टॉप में बनाई जगह
यह भी पढ़ें:- ओरिएंटल इंश्योरेंस में ग्रेजुएट उम्मीदवारों की बंपर भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन
अगर आप अपने खेल में एक्सपर्ट हैं तो इसे दूसरों तक पहुंचाना चाहिए। उनके लिए स्पोर्ट्स कोचिंग, स्कूल, कॉलेज, स्पोर्ट्स एकेडमी आदि जॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा आप पर्सनल ट्रेनर, जिम इंस्ट्रक्टर आदि बन सकते हैं।
स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में आज करियर बनाने का मौका पहले से कई गुना बढ़ गया है। सही मार्गदर्शन, ट्रेनिंग और संकल्प के साथ आप अपने पसंदीदा खेल या स्पोर्ट्स क्षेत्र में बेहतरीन भविष्य बना सकते हैं। चाहे मैदान में उतरे या उसके बाहर आपकी स्किल्स स्पोर्ट्स में आपको सफलता, सम्मान और स्थिर करियर दिला सकती है। किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल मंत्र मेहतन, लगन और प्रयास ही हैं।
