BBMB Recruitment: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में अप्रेंटिस के लिए मेरिट से होगा सेलेक्शन, 1 जुलाई है लास्ट डेट

BBMB Apprentice Recruitment: BBMB ने कुरुक्षेत्र सब स्टेशन के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन सीधे 10वीं और ITI के अंकों की मेरिट पर होगा।
BBMB Recruitment: Selection for apprentices at Bhakra Beas Management Board to be based on merit; last date is July 1.
सांकेतिक एआई फोटो
Published on: 
Updated on: 

BBMB Apprentice Recruitment 2026 News: अगर आप आईटीआई पास हैं और सरकारी संस्थान में काम करने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) ने साल 2026-27 के लिए कुरुक्षेत्र स्थित 220 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बाकायदा नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है।

जानें कौन से पदों पर होनी है भर्ती

बोर्ड की तरफ से जारी की गई इस वैकेंसी में कुल 10 पद शामिल हैं। इनमें से 1 पद इलेक्ट्रीशियन का है, जबकि बाकी बचे 9 पद लाइनमैन के ट्रेड के लिए तय किए गए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बीते 2 जून से ही शुरू हो चुकी है। अगर आप इन पदों के लिए रुचि रखते हैं, तो ध्यान रखें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जुलाई तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर समय रहते रजिस्ट्रेशन करना होगा।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड (इलेक्ट्रीशियन या लाइनमैन) में आईटीआई का कोर्स पूरा होना चाहिए, जो राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) से मान्यता प्राप्त हो।

केवल इंटरव्यू के होगा सीधा चयन

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधे शिक्षुता पोर्टल (NAPS) के डेटाबेस से तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा और आईटीआई कोर्स में मिले अंकों के प्रतिशत को मिलाकर बनाई जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

कितनी स्टाइपेंड मिलेगी?

उम्मीदवारों की उम्र सीमा शिक्षुता अधिनियम 1961 के नियमों के अनुसार तय की जाएगी, हालांकि बोर्ड ने नोटिफिकेशन में आयु सीमा और मिलने वाले स्टाइपेंड की सटीक जानकारी अभी नहीं दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com