CA Final Result 2024: छात्रों का इंतजार होगा खत्म, ICAI ने रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषित
आईसीएआई (ICAI) ने नवंबर में आयोजित हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल के परिणाम के घोषित होने के जानकारी दे दी है जिसके साथ ही आप जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
- Written By: दीपिका पाल
सीए की परीक्षा 2024 का रिजल्ट (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत करियर डेस्क: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है जहां पर आईसीएआई (ICAI) ने नवंबर में आयोजित हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल के परिणाम के घोषित होने के जानकारी दे दी है जिसके साथ ही आप जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट की तारीख की घोषणा द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने हाल ही में दी है।
ऑफिशियल अकाउंट से दी जानकारी
आपको बताते चलें कि, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर परीक्षा की तारीख की घोषणा की है। उम्मीदवार इसे वेबसाइट पर देख सकते बता दें कि इसके पहले सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने भी रिजल्ट की तिथि को लेकर यही घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि, 26 दिसंबर की देर शाम तक नवंबर में आयोजित सीए नवंबर फाइनल परीक्षा परिणाम जारी हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CA छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! अब AI और डेटा एनालिटिक्स भी बन सकते हैं सिलेबस का हिस्सा
ICAI CA Exams 2025: सीए एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए आयी गुड न्यूज, आ गई परीक्षा की नई तारीख
भारत पाकिस्तान टेंशन के बीच टल गई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की एग्जाम, ICAI ने दी इस बात की जानकारी
ICAI ने जारी किया सीए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
CA final Result Announcement by ICAI .. ie on 26th Dec by late evening pic.twitter.com/Vrf8Ckap5x — DHIRAJ KHANDELWAL (@kdhiraj123) December 20, 2024
नवंबर में आयोजित हुई थी परीक्षा
आपको बताते चलें कि, आईसीएआई सीए नवंबर 2024 ग्रुप 1 के लिए परीक्षा का आयोजन 3, 5 और 7 नवंबर को आयोजित की गई थी। ग्रुप 2 के लिए यह एग्जाम 9, 11, 13 और 14 नवंबर को आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी रिजल्ट देख सकते हैं।
करियर से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इन स्टेप्स के जरिए चेक कर पाएंगे रिजल्ट
यहां पर ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के तरीके के बारे में भी बताया गया है…
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाना होगा।
- अब, होम पेज पर सीए नवंबर कोर्स रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे- रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका सीए नवंबर परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
बता दें कि सीए नवंबर परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ-साथ स्कोर र्का भी उपलब्ध कराया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
