Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल

BPSC Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। BPSC, BPSSC और रेलवे में कुल 14,101 पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 17, 2026 | 06:10 PM

BPSC, BPSSC और रेलवे भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

BPSSC Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Bihar Public Service Commission, Bihar Police Subordinate Services Commission और Indian Railways ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन तीनों विभागों में कुल मिलाकर 14,101 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इनमें BPSC की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 1186 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। वहीं BPSSC की ओर से अधिनायक अनुदेशक के 122 पद और सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के 22 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके अलावा रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट यानी ALP के 11,127 पद और अप्रेंटिस के 1644 पद भरे जाएंगे। ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है।

बिहार में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर

BPSSC की ओर से गृह विभाग के अंतर्गत अधिनायक अनुदेशक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तारीख 9 जून 2026 तय की गई है। वहीं सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के 22 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई से शुरू होंगे और 21 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती

CBSE का बड़ा फैसला, 700 रुपये से घटाकर अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे अपनी आंसर शीट

CBSE New Language Rule 2026: कक्षा 9 से 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य, जानें नया नियम और गणित-विज्ञान में क्या बदला

UP Job Fair 2026: यूपी के कई जिलों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले, 4856 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। दूसरी तरफ रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 14 जून तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 जून है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 17 से 26 जून तक मौका दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती

BPSC, BPSSC और रेलवे के 14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

रेलवे ALP भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये शुरुआती वेतन मिलेगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और ए-1 मेडिकल मानक पूरा करना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार RRB Official Website पर जा सकते हैं।

वहीं BPSC 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी BPSC Official Website पर जाकर 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इन भर्तियों को युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर माना जा रहा है।

Bpsc bpssc railway recruitment 2026 over 14000 vacancies apply online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 06:10 PM

Topics:  

  • Career News
  • Goverment Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.