-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Bpsc Announced Dates Of 70th Main Exam And Date For Downloading Admit Card
BPSC Admit Card: अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, BPSC एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख का किया ऐलान, जानें कब कर सकेंगे डाउनलोड
- Written By: अभिषेक सिंह
बिहार लोकसेवा आयोग यानी BPSC ने 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अभ्यर्थी 12 अप्रैल से बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बीपीएससी ने जारी किया मुख्य परीक्षा का शेड्यूल (सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की डेट और शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 12 अप्रैल से बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य लिखित परीक्षा 25, 25, 28, 29 और 30 अप्रैल को होगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने एक लेटर जारी करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग तिथि और उससे संबंधित अन्य जानकारियां दी हैं।
कब कितनी पालियों में होगी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं मुख्य लिखित परीक्षा 25 अप्रैल को दो पालियों में होगी। इस दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
सम्बंधित ख़बरें
SSB में 54,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 50% कोटा और उम्र में छूट
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
करियर से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
26, 28 और 30 अप्रैल को एक-एक पाली में परीक्षा होगी। ये दोनों परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी। 29 अप्रैल को परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
- परीक्षा के प्रतिभागी अपने प्राप्त Username और Password से Login करने के बाद Dashboard पर मौजूद “Download Admit Card” बटन पर Click करते हुए अपना e-Admit Card डाउनलोड करेंगे। डाउनलोड किए जा चुके e-Admit Card में अभ्यर्थी को दिया गया परीक्षा केन्द्र कोड दर्ज होगा।
- सभी अभ्यर्थियों को अपने e-Admit Card की एक अतिरिक्त कॉपी अपने साथ परीक्षा केन्द्र पर लेकर जाना होगा। वहीं, परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक के सामने सिग्नेचर करने के बाद उन्हें सौंपना होगा।
- आपको बता दें कि बीपीएससी परीक्षा के लिए केन्द्र कोड के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी Dashboard पर दिनांक – 22 अप्रैल 2025 से उपलब्ध करायी जाएगी।
- अभ्यर्थियों को e-Admit Card में दिये गये समयानुसार ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अतः उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा तिथि को एकल एवं दो पालियों की परीक्षा के लिए समय पर निश्चित रूप से परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इसके इतर निर्धारित समय के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login से डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्पष्ट कर दें कि अभ्यर्थियों को पोस्ट के द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
Bpsc announced dates of 70th main exam and date for downloading admit card
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Jul 29, 2026 | 11:24 AM“चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा..” आज भोपाल पहुंचेंगे 25 से 30 हजार किसान; प्रदर्शनकारियों का बड़ा दावा
Jul 29, 2026 | 11:21 AMUP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
Jul 29, 2026 | 11:20 AM20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 29, 2026 | 11:18 AMZelensky US Visit: जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल, रूस के खिलाफ बड़ी तैयारी
Jul 29, 2026 | 11:13 AM30 गांवों में श्मशान भूमि की सुविधा नहीं: मारेगांव में सालों से उठ रही मांग को प्रशासन ने किया नजरअंदाज
Jul 29, 2026 | 11:11 AMछत्रपति संभाजीनगर में बौद्ध गुफाओं और हनुमान टेकड़ी पर पुलिस का पहरा, शाम 6 बजे के बाद रुकने, रील बनाने पर बैन
Jul 29, 2026 | 11:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













