BPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
BPSSC ASI Technical Recruitment: बिहार में पुलिस की नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की वैकेंसी निकाली गई है।
- Written By: यति सिंह
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 (फोटो सोर्स- Pinterest)
BPSSC ASI Recruitment 2026: बिहार में पुलिस की नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की तरफ से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जिसके लिए आधिकारिक सूचना जारी की गई है। सूचना के तहत जो भी युवा बिहार पुलिस में भर्ती की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह अहम मौका है।
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की जारी सूचना के तहत जो भी उम्मीदवार बिहार राज्य में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह 21 मई 2026 से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि भर्ती आवेदन की अंतिम तारीख 21 जून तय की गई है।
आवेदन प्रक्रिया के लिए पात्रता
1. इस भर्ती परीक्षा के आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों की उम्र 1 अगस्त 2025 के आधार पर तय की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
2. सभी उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
3. आवेदन करने वाले पुरूषों की अधिकतम आयु 37 साल और महिलाओं की उम्र 40 साल निर्धारित की गई है।
4. अप्लाई करने वाले रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमों को अनुसार छूट दी जाएगी।
5. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स और
कम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रोनिक्स एंव टेली कम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल या कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
कैसे की जाएगी चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस भर्ती में सभी उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। लिखित टेस्ट में उम्मीदवारों को 100 अंकों के MCQ सवालों का जवाब देना होगा। यह परीक्षा 2 घंटों तक चलेगी। परीक्षा में करंट अफेयर्स और विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पास हुए उम्मदीवारों मेंस परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CBSE New Language Rule 2026: कक्षा 9 से 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य, जानें नया नियम और गणित-विज्ञान में क्या बदला
बिहार पुलिस भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
1. बिहार पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन 21 मई 2026 से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवारों को
2. आवेदन करने वाले सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
3. फिर होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल पूरी तरह जांच कर भरनी होगी।
5. इसके बाद उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावोज की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
6 आखिरी में फॉर्म भरने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट भी निकालना होगा।
