BHEL Recruitment 2026: बीएचईएल में 530 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI से ग्रेजुएट तक के लिए मौका

BHEL Apprentice : बीएचईएल तिरुचिरापल्ली में ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती शुरू हुई है। 10वीं-ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
BHEL Trichy has opened applications for 530 apprentice posts.
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड(फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

BHEL Vacancy 2026 : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के तिरुचिरापल्ली प्लांट में अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंपनी ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 530 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।

ट्रेनिंग BHEL तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 रात 11:45 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को BHEL तिरुचिरापल्ली के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। खास बात यह है कि भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी?

कुल 530 पदों में 90 ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 60 टेक्नीशियन अप्रेंटिस और 380 ट्रेड अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस में मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अकाउंटेंट और असिस्टेंट-एचआर के पद हैं। टेक्नीशियन अप्रेंटिस में मैकेनिकल, कंप्यूटर, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के पद शामिल हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस में फिटर के 125, वेल्डर के 115, इलेक्ट्रीशियन के 30, टर्नर और मशीनिस्ट के 20-20, COPA के 45 समेत अन्य ट्रेड के पद हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिग्री, टेक्नीशियन के लिए 10वीं के साथ संबंधित डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI जरूरी है।

उम्र, चयन और स्टाइपेंड की पूरी जानकारी

1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC/ST को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, OBC-NCL को 3 वर्ष और कम से कम 40 फीसदी दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों की डिग्री, डिप्लोमा या ITI योग्यता 2022 से 2026 के बीच पूरी हुई होनी चाहिए। पहले से अप्रेंटिसशिप कर चुके या एक साल या उससे अधिक कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। चयन संबंधित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा।

चयनित उम्मीदवारों को ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 12,300 रुपये, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 10,900 रुपये और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10,560 से 11,040 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा सब्सिडी वाली भोजन और हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध होगी।

BHEL Trichy has opened applications for 530 apprentice posts.
MP High Court Recruitment 2026: सहायक ग्रेड-3 के लिए भर्ती, ग्रेजुएट्स के पास सरकारी नौकरी का मौका
Navbharat Live
navbharatlive.com