पैसा और समय दोनों का हिसाब: जानिए इंजीनियरिंग, MBA, मेडिकल और लॉ में से किसका ROI है बेस्ट

Best Career Courses for High Salary: करियर में सबसे अच्छा रिटर्न किस कोर्स में मिलता है? जानिए इंजीनियरिंग, MBA, लॉ और मेडिकल की फीस, सैलरी पैकेज, समय और भविष्य की कमाई की पूरी तुलना।
Best Career Courses for High Salary
हाई सैलरी के लिए बेस्ट करियर कोर्ससोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

ROI Engineering MBA Law Medical Comparison: आज के दौर में करियर का चुनाव करते समय छात्र और अभिभावक जिस सबसे बड़े पैमाने को देखते हैं, वह है कोर्स का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI)। किसी भी कोर्स का ROI उसकी पढ़ाई में लगने वाली फीस, समय, नौकरी मिलने की संभावनाओं और शुरुआती सैलरी पैकेज पर निर्भर करता है। वर्तमान में इंजीनियरिंग, एमबीए (MBA), लॉ (Law) और मेडिकल (Medical) सबसे ज्यादा डिमांड वाले कोर्स हैं।

जहां इंजीनियरिंग और एमबीए कम समय और कम खर्च में तुरंत हाई-पेइंग जॉब्स देने के लिए जाने जाते हैं, वहीं लॉ और मेडिकल में शुरुआती समय और संघर्ष भले अधिक हो, लेकिन लंबे समय में ये करियर स्थिरता और असीम कमाई का मौका देते हैं।

आईआईटी और आईआईएम जैसे शीर्ष संस्थानों से एमबीए या इंजीनियरिंग करने पर 20 से 27 लाख रुपये तक का औसत सैलरी पैकेज मिल सकता है। ऐसे में अपने करियर के लिए सही फैसला लेने से पहले इन सभी चारों मुख्य क्षेत्रों की फीस, पढ़ाई की अवधि और शुरुआती सैलरी की पूरी तुलनात्मक समझ होना बेहद जरूरी है। आईए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि आपके लिए कौन सा कोर्स बेहतर रहेगा।

Engineering: चार साल बाद नौकरी की मजबूत शुरुआत

इंजीनियरिंग देश के सबसे अधिक डिमांड वाले प्रोफेशनल कोर्स में शामिल है। आमतौर पर 4 साल की पढ़ाई के बाद छात्र नौकरी के लिए तैयार हो जाते हैं।

खासकर कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की शुरुआती औसत सैलरी 3–6 रुपये लाख प्रति वर्ष होती है, जबकि टॉप IIT और NIT के CSE/AI छात्रों को 6–25 रुपये लाख सालाना तक के पैकेज मिल सकते हैं।

Best Career Courses for High Salary
ITBP Government Jobs 2026: 21 पदों पर भर्ती, 28 सितंबर से आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

MBA: टॉप संस्थान से सबसे ज्यादा कमाई की संभावना

MBA का अर्निंग पोटेंशियल काफी हद तक कॉलेज की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। टॉप बिजनेस स्कूलों से पढ़ाई करने वाले छात्रों को कंसल्टिंग, फाइनेंस, बैंकिंग, टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट लीडरशिप जैसे क्षेत्रों में बेहतर अवसर मिलते हैं।

प्रमुख बिजनेस स्कूलों के MBA ग्रेजुएट्स का औसत पैकेज करीब 27.4 रुपये लाख सालाना तक पहुंच सकता है। ग्रेजुएशन के बाद यह कोर्स दो साल का होता है और कई मामलों में शुरुआती ROI काफी मजबूत माना जाता है।

Law: शुरुआत कठिन, लेकिन लंबी अवधि में बड़ा रिटर्न

लॉ में करियर की सफलता केवल शुरुआती सैलरी पर निर्भर नहीं करती। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) से पासआउट छात्रों को कॉरपोरेट लॉ फर्मों में आकर्षक पैकेज मिल सकते हैं, जबकि सामान्य लॉ कॉलेजों के छात्रों को शुरुआत में अधिक संघर्ष करना पड़ता है।

इस क्षेत्र में कमाई और ग्रोथ कॉलेज, स्पेशलाइजेशन, शहर, नेटवर्क और अनुभव पर निर्भर करती है। अनुभव बढ़ने के साथ लिटिगेशन और कॉरपोरेट लॉ दोनों में आय की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com