Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BEL में 100 से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

BEL Apprentice Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 300 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 23, 2025 | 11:31 AM

जॉब (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Follow Us:

BEL Recruitment 2025: रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर निकाला है। गाजियाबाद में कुल 174 स्नातक और डिप्लोमा प्रशिक्षु पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसमें मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए देश की प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी बीईएल के साथ जुड़ने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। बीईएल की गाजियाबाद यूनिट के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के तहत 174 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 174 अप्रेंटिस का चयन किया जाएगा। जिसमें स्नातक अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस दोनों शामिल हैं। पदों को अलग-अलग इंजीनियरिंग शाखाओं में विभाजित किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा

TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा

मुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: स्नातक स्तर पर 24 और डिप्लोमा स्तर पर 30 पद।

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन: स्नातक के लिए 30 और डिप्लोमा के लिए 30 पद।

कंप्यूटर साइंस: दोनों स्तरों (स्नातक और डिप्लोमा) के लिए 20-20 पद।

सिविल इंजीनियरिंग: स्नातक और डिप्लोमा के लिए 10-10 पद निर्धारित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

स्नातक प्रशिक्षु पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीई (BE) या बीटेक (B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा प्रशिक्षु पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा अनिवार्य है। विशेष रूप से केवल वे उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने अपनी डिग्री या डिप्लोमा 31 दिसंबर 2022 या उसके बाद पूरा किया है।

यह भी पढ़ें:- RBI Recruitment 2025: 62 साल के उम्मीदवार भी बन सकते हैं रिजर्व बैंक का हिस्सा, जानें योग्यता

कब तक कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवारों को पदों के अनुसार अलग-अलग समय सीमा दी गई है। स्नातक अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2025 तय की गई है। जबकि डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले भारत सरकार के नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम पोर्टल पर पंजीकरण करें। पोर्टल पर प्रोफाइल सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को बीईएल गाजियाबाद यूनिक के Establishment Search विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों को रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना है उनके लिए यह अच्छा मंच है। चयनित प्रशिक्षुओं को नियमानुसार मासिक वजीफा भी दिया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Bel apprentice recruitment 2025 for graduates know full details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2025 | 11:31 AM

Topics:  

  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.