Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Bank of Baroda Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने मुख्य प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक जैसे कई पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन विंडो 9 अक्टूबर, 2025 तक खुली रहेगी।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Sep 21, 2025 | 07:27 PM

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bank Recruitment 2025: सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन 19 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2025 है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में चीफ मैनेजर इन्वेस्टर रिलेशन्स के लिए 2 पद, मैनेजर ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशन के लिए 14 पद, मैनेजर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप के लिए 37 पद और सीनियर मैनेजर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप के लिए 5 पदों पर भर्ती की जा रही है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कितनी होगा मासिक वेतन

इन पदों के लिए प्रतिमाह सैलरी भी निर्धारित की गई है। जिसमें चीफ मैनेजर इन्वेस्टर रिलेशन्स को 102300 से 120940 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं मैनेजर ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशन्स को 64820 से 93960 रुपए प्रतिमाह मिलेगा। सिनियर मैनेजर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप पद पर उम्मीदवारों को 85920 से 105280 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला पुलिस भर्ती की तैयारी पूरी: 11,784 आवेदनों में 161 पद, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ अनिवार्य

BPSC में लागू होगा ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ सिस्टम! जानें क्या है ये नया नियम जिसपर बिहार में मच सकता है बवाल

अपने जैसी हजारों CFO बनाने की राह पर निकल पड़ी हैं शची, जानिए करियर के शिखर पर क्यों चुना बदलाव का रास्ता

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी ने छात्रों से किया संवाद, पढ़ाई, पैशन और Startup टेक्नोलॉजी पर दिया खास मंत्र

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार दो से 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- एकलव्य स्कूलों में निकली 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

पद के लिए उम्र सीमा

पद के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। चीफ मैनेजर इन्वेस्टर रिलेशन्स के लिए 30 से 40 साल उम्र होनी चाहिए। मैनेजर ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशन के लिए 24 से 34 साल, मैनेजर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप के लिए 26 से 36 साल और सीनियर मैनेजर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप के लिए 29 से 39 साल उम्र सीमा निर्धारित की गई है। मैनेजर पद पर नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका है।

बैंक में आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक परीक्षा या कोई उपयुक्त परीक्षा शामिल हो सकती है। जिसके बाद ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 150 मिनट है। परीक्षा में नकारात्मक अंक नहीं होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Bank of baroda recruitment 2025 apply for manager posts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2025 | 07:26 PM

Topics:  

  • Bank Recruitment
  • Career News
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.