Assam HS Result 2025 Out: असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, यहां करें चेक
असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल की ओर से कक्षा 12वीं का पराक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट ahsec.assam.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
Maharashtra Board SSC 10th Result 2025
Assam HS Result 2025 : असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल की ओर से कक्षा 12वीं का पराक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट ahsec.assam.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ ही जारी किया गया है। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कुल 3,02,420 छात्र शामिल हुए थे।
कैंडिडेट अपना रिजल्ट ऐसे चेक करें
- कैंडिडेट असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in या resultsassam.nic.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर “Assam HS Result 2025 Link” पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और वर्ष दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकालकर जरूर रख लें।
पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंक जरूरी
असम उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए परीक्षा पास करने के लिए सभी विषयों और कुल मिलाकर कम से कम 30 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक होने पर परीक्षा फेल माना जाएगा। बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी और दोपहर की शिफ्ट 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे छात्र
असम बोर्ड की 12वीं कक्षा में जो भी विद्यार्थी फेल होते हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। परीक्षार्थी जिस भी विषय में फेल हों, उसका फिर से इम्तेहान देकर पास हो सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीख कुछ दिनों में बोर्ड की ओर से जारी कर दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बकरीद को लेकर असम के मुस्लिम समुदाय ने उठाया बड़ा कदम, CM हिमंता ने जताई खुशी, कही ये बड़ी बात
असम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम
BTech, MTech और MSc छात्रों के लिए मंत्रालय की फ्री समर इंटर्नशिप, 31 मई तक करें आवेदन
करिअर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नंबर से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंक को लेकर असंतुष्टि है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेगा। रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद स्क्रूटनी के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया जाएगा।
