जारी हुआ असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, लड़कियों से लड़के रहे आगे
आज असम के 10 वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ है। जी हां आज असम बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On:
Oct 03, 2025 | 04:13 PM
(File Photo)
नई दिल्ली: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, SEBA ने आज यानी 22 मई को 4 लाख से अधिक छात्रों के लिए 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आइए जानते है कैसा रहा इस साल काअसम बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट…
आपको बता दें कि इस रिजल्ट में कुल 72.69 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है। नतीजे जारी होने के साथ ही छात्रों के मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। गौरतलब हो कि इससे पहले असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 20 मार्च तक चली थी। रिजल्ट की लिंक यहां उपलब्ध कराई जा रही है।
रिजल्ट में यह सामने आया है कि असम बोर्ड 10वीं के नतीजों में लड़के, लड़कियों से आगे रहे। जी हां जहां 74.71 फीसदी छात्र 10वीं में पास हुए, वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 70.96 % रहा। इस तरह इस साल लड़कों ने बाजी मारी है।
सम्बंधित ख़बरें
DDA माली रिजल्ट 2026 घोषित: 282 पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी, वेबसाइट पर देखें अपना परिणाम
Goa Board 12वीं रिजल्ट 2026 आज शाम 5 बजे होगा जारी, gbshse.in पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट
बिहार STET रिजल्ट आज होगा जारी, सर्वर क्रैश होने से पहले ऐसे देखें अपना स्कोर
ICMAI CMA Results June 2025 Out: आ गया है ICMAI सीएमए जून रिजल्ट 2025, ऐसे करें चेक
Assam board 10th result released boys ahead of girls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 22, 2023 | 12:08 PM
