बिहार STET रिजल्ट आज होगा जारी, सर्वर क्रैश होने से पहले ऐसे देखें अपना स्कोर
BSEB STET Result 2025: बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 का रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है। लाखों उम्मीदवार एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे जिससे सर्वर स्लो या क्रैश हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
बिहार STET रिजल्ट चेक करते उम्मीदवारों की प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)
Bihar STET Result 2025: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। BSEB चेयरमैन आनंद किशोर के अनुसार रिजल्ट 5 जनवरी 2026 को ऑनलाइन पोर्टल पर लाइव होंगे।
बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज बड़ा दिन है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 5 जनवरी 2025 को STET 2025 का रिजल्ट जारी करेगी। परीक्षा 14 अक्टूबर और 16 नवंबर 2025 के बीच विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी जिसके परिणाम का बेसब्री से छात्र इंतजार कर रहे थे।
यहां मिलेगी लिंक
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने क्रेडेंशियल्स (एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि) तैयार रखें क्योंकि भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
HP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
NHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
BPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
यह भी पढ़ें:- परमानेंट अग्निवीर बनना है? तो शादी पर लगेगी रोक, जानिए सेना का नया नियम
कितना स्कोर है जरूरी
बिहार एसटीइटी में पास होने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 प्रतिशत और एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
बता दें कि इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और सबसे अच्छी बात यह थी कि इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं थी। इससे अभ्यर्थियों को बेहतर स्कोर की उम्मीद है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उस पर अपना नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस को ध्यान से चेक करें।
कैसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज सेक्शन पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- अब परिणाम जारी होने के बाद आपको यहां बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 लिंक नजर आएगा।
- इस पर जैसी ही क्लिक करेंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड की विंडो खुल जाएगी।
- अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स भरकर कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
