राजस्थान में नौकरी का मौका, NHM में 8000 पदों पर होंगी भर्तियां, आवेदन शुरू
राजस्थान में राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत 8000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई है। मेडिकल फील्ड में नौकरी करने के इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
राजस्थान एनएचएम में निकली 8000 भर्तियां.
करिअर डेस्क : राजस्थान में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य मेडिकल एजुकेशन सोसायटी की ओर के विभिन्न वर्गों के अंतर्गत कुल 8256 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। मेडिकल फील्ड में जॉब करने के इच्छुक युवा इसमें अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अभ्यर्भी आरएसएसबी की अधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल पर sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई 2025 निर्धारित की गई है। राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग में काफी दिनों से जूनियर स्टाफ की भर्ती की मांग भी की जा रही थी।
आवेदन के लिए क्या है योग्यता ?
प्रदेश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निकाली गई बंपर भर्ती में आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता भी रखी गई है। इसके अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट को ग्रेजुएशन यानी बीकॉम, बीएससी, बीटेक, बीई, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या 12वीं, बीएएमएस, जीएनएम, सीए, डीएमएल आदि होना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Hansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप
NHM भर्ती के लिए क्या है आयु सीमा
एनएचएम में निकाली गई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा भी सरकार की ओर से तय की गई है। जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग में कैंडिडेट्स के लिए आयु में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
करिअर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यहां कर सकते हैं अप्लाई
कैंडिडेट आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगइन कर सिटीजन एप्स G2C पर भी रिक्रूटमेंट पोर्टल सेलेक्ट कर अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद मांगा गया शुल्क देकर सब्मिट कर दें। भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर अपने पास रखें ताकि जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
