Andhra Pradesh Inter Result Out: आंध्र प्रदेश बोर्ड 11वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां करें Check
आंध्र प्रदेश बोर्ड ने इंटर का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने 11वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम एक साथ ऑनलाइन जारी कर दिया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है
Andhra Pradesh Inter Result Out: आंध्र प्रदेश के 11वीं और 12वीं परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ने इंटर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) की ओर से इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
आंध्र प्रदेश बोर्ड की ओर से आज दिन में रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटर परीक्षा में इस वर्ष कुल 10,17,101 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 5,25,848 फर्स्ट ईयर यानी 11वीं के और 4,91,254 विद्यार्थी 12वीं कक्षा के थे। वहीं आंध्र प्रदेश इंटर रिजल्ट वोकेशनल कोर्स के कुल पास प्रतिशत की बात करें तो 11वीं में 62 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली है जबकि 12वीं का परिणाम 77 फीसदी रहा है। 11वीं कक्षा में कुल 38,553 स्टूडेंट शामिल हुए थे जिनमें से 23,991 पास हुए हैं और 12वीं में 33,289 स्टूडेंट शामिल हुए थे और 25,707 पास हुए हैं।
स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट यहां चेक करें
सम्बंधित ख़बरें
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम
BTech, MTech और MSc छात्रों के लिए मंत्रालय की फ्री समर इंटर्नशिप, 31 मई तक करें आवेदन
हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
PM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन
- कैंडिडेट आंध्र प्रदेश एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एपी इंटर रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना लॉगिंग क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड कर और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
यहां भी चेक कर सकते हैं परिणाम
अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम bieap.apcfss.in और resultsbie.ap.gov.in के अलावा digilocker और kaizala mobile app पर भी चेक कर सकते हैं। यही नहीं, स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए बोर्ड ने व्हाट्सएप के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दे रखी है। इंटर के स्टूडेंट्स व्हाट्सएप नंबर 9552300009 पर HI मैसेज भेजकर आंध्र प्रदेश इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
करिअर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आंध्र प्रदेश बोर्ड की ओर से 11वीं यानी फर्स्ट ईयर की परीक्षा 1 मार्च से शुरू हुई थीं और 19 मार्च तक चली थीं। जबकि कक्षा 12 यानी सेकंड ईयर की परीक्षाएं 3 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड की ओर से सभी सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।
