PM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन
PM YASASVI Scholarship : केंद्र सरकार की पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
- Written By: हितेश तिवारी
पीएम यशस्वी योजना (फोटो - गूगल इमेज)
Student Scholarship Scheme : आज के समय में शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है और कई ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद आर्थिक परेशानियों के कारण अपनी पढ़ाई पूरी करने में कठिनाई का सामना करते हैं। ऐसे छात्रों के लिए केंद्र सरकार पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना चला रही है।
यह योजना उन मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को आर्थिक मदद देकर उनकी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रखने में सहायता करना है।
पीएम यशस्वी योजना को मिलेगी आर्थिक सहायता
यह योजना विशेष रूप से ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) और डीएनटी (DNT) वर्ग के छात्रों के लिए शुरू की गई है। योजना के तहत छात्रों को फीस, किताबें, स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों के लिए सहायता राशि दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
NTA Recruitment 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में ग्रुप A और B पदों पर भर्ती, 2.09 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
UKPSC Vacancy 2026: उत्तराखंड में टैक्स और राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
RRB ALP Recruitment 2026: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख आवेदन, जानें किस रेलवे भर्ती बोर्ड में सबसे ज्यादा फॉर्म
Karnataka VAO Recruitment 2026: कर्नाटक में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी के 572 पदों पर भर्ती
9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को हर साल अधिकतम 75 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। वहीं 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को हर साल 1.25 लाख रुपये तक की मदद दी जाती है। इससे छात्रों और उनके परिवारों पर शिक्षा का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा ITI एडमिशन 2026 शुरू, 1 लाख सीटों पर मिलेगा मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी
योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। छात्र का ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी वर्ग से होना जरूरी है। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्र किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल या निजी स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा हो।
यह योजना स्कूल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी सहायता उपलब्ध कराती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
