AIIMS गोरखपुर में फैकल्टी पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन

AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025: एम्स गोरखपुर ने फैकल्टी ग्रुप सी के लिए विक्षिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो लोग मेडिकल फील्ड में प्रतिष्टित संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS गोरखपुर में फैकल्टी पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन
एम्स गोरखपुर भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

AIIMS Gorakhpur: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। फिलहाल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और 26 अक्टूबर, 2025 तक जारी रहेगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एम्स गोरखपुर में कुल 88 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।

एम्स गोरखपुर ने फैकल्टी ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अवसर उन उम्मीदवार के लिए अच्छा है जो भारत के प्रतिष्ठित  मेडिकल संस्थानों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

कुल पदों में 21 प्रोफेसर, 15 एडिशनल प्रोफेसर, 28 एसोसिएट प्रोफेसर और 24 सहायक प्रोफेसर के पद शामिल हैं। एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, रेडियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी मेडिसिन आदि विभागों में पद खाली हैं।

पद के लिए योग्यता

एम्स गोरखपुर में फैकल्टी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएच, एमडी, एमडी (ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन) या एमडी (ब्लड बैंक) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित अनुभव और योग्यताएं होना जरूरी है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करता है कि संस्थान में उच्चतम स्तर की शिक्षा और चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके।

इन पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से 56 वर्ष रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग में उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, दिव्यांग को 5 साल की आयु में छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी

प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 168900 रुपए से 220400 रुपए वेतन मिलेगा। वहीं, एडिशनल प्रोफेसर को 148200 रुपए से 211400 रुपए प्रतिमाह, एसोसिएट प्रोफेसर को 138300 से 209200 रुपए प्रतिमाह और असिस्टेंट प्रोफेसर को 101500 से 167400 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ भी हाउस रेंट अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य वेतन भत्ते भी मिलेंगे।

अगर आप आवेदन कर रहे हैं तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपए रखा गया है। वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क सिर्फ 500 रुपए है। फैकल्टी के विभिन्न पदों पर आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com