AIIMS Bathinda Recruitment 2026: फैकल्टी के 77 पदों पर भर्ती, ₹2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

AIIMS Faculty Vacancy : एम्स बठिंडा ने प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 77 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त 2026 तक किए जा सकते हैं।
AIIMS Bathinda has invited applications for 77 faculty posts.
एम्स बठिंडा(फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

AIIMS Jobs : सरकारी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बठिंडा ने ग्रुप-ए फैकल्टी पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 77 पद भरे जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 28 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक संस्थान के भर्ती प्रकोष्ठ में भेजनी होगी। भर्ती के तहत प्रोफेसर के 17, एडिशनल प्रोफेसर के 5, एसोसिएट प्रोफेसर के 23 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 32 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

AIIMS बठिंडा ने 77 फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI), नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक योग्यता और संबंधित अनुभव होना चाहिए। विभागवार पात्रता और अनुभव की विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक अधिसूचना के Annexure-A में उपलब्ध है।

आयु सीमा 21 अगस्त 2026 के आधार पर तय होगी। प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु 58 वर्ष तथा एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा।

प्रोफेसर को ₹1,68,900 से ₹2,20,400, एडिशनल प्रोफेसर को ₹1,48,200 से ₹2,11,400, एसोसिएट प्रोफेसर को ₹1,38,300 से ₹2,09,200 और असिस्टेंट प्रोफेसर को ₹1,01,500 से ₹1,67,400 तक वेतन मिलेगा। पात्र उम्मीदवारों को गैर-प्रैक्टिस भत्ता (NPA) और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन 21 अगस्त 2026 तक किए जाएंगे

भर्ती प्रक्रिया में पहले आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं तो शॉर्टलिस्टिंग के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम चयन इंटरव्यू तथा मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹2,360, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए ₹1,180 निर्धारित किया गया है। दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क SBI Collect के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। नियुक्ति के बाद दो वर्ष की परिवीक्षा रहेगी और चयनित उम्मीदवारों पर नई पेंशन योजना (NPS) लागू होगी।

AIIMS Bathinda has invited applications for 77 faculty posts.
AAI Apprentice Recruitment: एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती, ₹15,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड
Navbharat Live
navbharatlive.com