Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट भर्ती, 1.8 लाख तक सैलरी का मौका; भर्ती के तहत करीब 20 पद भरे जाएंगे

8th Pay Commission Recruitment : 8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 1.8 लाख तक सैलरी पा सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 13, 2026 | 08:13 PM

8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट पदों पर भर्ती निकली, सैलरी 1.8 लाख तक। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

8th Pay Commission Consultant Jobs : 8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए शानदार अवसर लेकर आई है। इस भर्ती के तहत करीब 20 पद भरे जाएंगे, जिनमें सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल शामिल हैं।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवार सरकार को कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन से जुड़ी नई नीतियां तैयार करने में मदद करेंगे। यह भर्ती खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो फाइनेंस, कानून और मानव संसाधन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखते हैं।

8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट पदों पर निकली भर्ती

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास फाइनेंस, HR, इंडस्ट्रियल रिलेशन या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या MBA होना जरूरी है। इसके अलावा एलएलबी डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

BTSC में लैबोरेटरी असिस्टेंट के 1000+ पदों पर भर्ती, साइंस स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका

AIIMS Patna Recruitment 2026: 75 सीनियर रेजिडेंट पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू, 16 से 18 अप्रैल तक मौका

UPSSSC में 722 आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार का बड़ा कदम, इस बैठक में सैलरी बढ़ोतरी पर लगेगी मुहर

अलग-अलग पदों के लिए अनुभव की भी शर्त रखी गई है, जो लगभग 4 से 10 साल तक हो सकती है। आयु सीमा भी पद के अनुसार तय की गई है। सीनियर कंसल्टेंट के लिए अधिकतम उम्र 45 वर्ष, कंसल्टेंट के लिए 40 वर्ष और यंग प्रोफेशनल के लिए 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : CRPF में 9175 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

अधिकतम 1,80,000 रुपये प्रति माह कमाने का मौका

सैलरी की बात करें तो यह भर्ती काफी आकर्षक मानी जा रही है। सीनियर कंसल्टेंट को अधिकतम 1,80,000 रुपये प्रति माह, कंसल्टेंट को 1,20,000 रुपये तक और यंग प्रोफेशनल को 90,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

8वें वेतन आयोग में चयनित उम्मीदवारों को वेतन संरचना तैयार करने, पेंशन सिस्टम का विश्लेषण करने, डेटा स्टडी और रिपोर्ट तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने होंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज और अनुभव प्रमाण तैयार रखें।

8th pay commission consultant recruitment 2026 apply online salary eligibility details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 08:13 PM

Topics:  

  • 8th Pay Commission
  • Goverment Job

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.