केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार का बड़ा कदम, इस बैठक में सैलरी बढ़ोतरी पर लगेगी मुहर
8th Pay Commission: ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक 13 अप्रैल 2026 को होगी। इस बैठक में उस अंतिम मेमोरेंडम पर चर्चा की जाएगी, जिसे 8वें वेतन आयोग को भेजा जाना है। उसके हिसाब से आगे की रणनीति तय होगी।
- Written By: मनोज आर्या
आठवां वेतन आयोग, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। बीते साल नवंबर महीने में वेतन आयोग का गठन हुआ था और यह 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा। इससे पहले, अलग-अलग कर्मचारियों के संगठन की ओर से वेतन आयोग को डिमांड लिस्ट सौंपी जा रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के संगठनों की मुख्य संस्था नेशनल काउंसिल (ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी), NC-JCM की ड्राफ्टिंग कमेटी भी एक अहम बैठक कर वेतन आयोग के सामने अपने विचार रखेगी।
बैठक में वेतन आयोग को मेमोरेंडम सौंपने की तैयारी है। गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों या वेतन आयोग के हितधारकों को मेमोरेंडम जमा करने के लिए 30 अप्रैल, 2026 की डेडलाइन तय की है।
13 अप्रैल को ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक
ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक 13 अप्रैल 2026 को होगी। इस बैठक में उस अंतिम मेमोरेंडम पर चर्चा की जाएगी, जिसे 8वें वेतन आयोग को भेजा जाना है। बता दें कि सरकार ने अभी तक 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन वृद्धि की तारीख की घोषणा नहीं की है। ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्यों को लिखे एक पत्र में NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि हम आपको सूचित करते हैं कि NC-JCM के ‘स्टाफ साइड’ की ओर से 8वें CPC के लिए ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्यों का मेमोरेंडम तैयार करने के लिए अगली बैठक 13 अप्रैल, 2026 को होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे, JP चौबे मेमोरियल लाइब्रेरी (AIRF कार्यालय परिसर) में आयोजित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा
13 अप्रैल की यह बैठक 12 मार्च 2026 को हुई बैठक का ही अगला चरण है। बैठक में NC-JCM की ड्राफ्टिंग कमेटी के सभी सदस्य एक साथ मिलकर, कर्मचारियों और पेंशनरों के सभी संगठनों की ओर से एक साझा मेमोरेंडम तैयार करने पर चर्चा करने के लिए मिले थे। कमेटी के सदस्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन, भत्ते और नौकरी से जुड़ी दूसरी शर्तों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। यह एक साझा मेमोरेंडम तैयार करने की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे 8वें वेतन आयोग को भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: अडानी की जीत, वेदांता की हार, JP एसोसिएट्स के अधिग्रहण का रास्ता साफ; सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार
मेमोरेंडम जमा करने की आखिरी तारीख
बता दे कि 8वें CPC ने इस तरह का मेमोरेंडम जमा करने के लिए 30 अप्रैल, 2026 की डेडलाइन तय की है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) के सी. श्रीकुमार ने ईटी वेल्थ ऑनलाइन को बताया कि इस बैठक में ही सबसे ज्यादा संभावना है कि साझा मेमोरेंडम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
