Intelligence Bureau: आईबी में निकली 4987 पदों पर बंपर नौकरी, अप्लाई करने की आखिरी तारीख कल

अगर आप भी Intelligence Bureau में काम करने के इच्छुक है और 10 वीं पास है, तो आप सब्सिडियरी इंटेलीजेंस ब्यूरो की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अप्लाई करने की आयु 18 से 27 साल है।
अगर आप भी Intelligence Bureau में काम करने के इच्छुक है और 10 वीं पास है, तो आप सब्सिडियरी इंटेलीजेंस ब्यूरो की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अप्लाई करने की आयु 18 से 27 साल है।
इंटेलीजेंस ब्यूरो (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Subsidiary Intelligence Bureau: अगर आप भी इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी करना चाहते है, तो ये आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो के सब्सिडियरी इंटेलीजेंस ब्यूरो यानी एसआईबी में सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव पोस्ट पर भर्ती निकली हैं।

आपको बता दें कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के सब्सिडियरी इंटेलीजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए 4987 पोस्ट पर भर्ती निकाली है, जिसमें ऑनलाइन एप्लीकेशन की कल यानी 17 अगस्त को आखिरी तारीख है।

अगर आप भी इंटेलिजेंस ब्यूरो में काम करने के इच्छुक या आइडियल कैंडिडेट है और अभी तक आपने इसके लिए अप्लाई नहीं किया है, तो जल्द से जल्द www.mha.gov.in की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें। इस भर्ती के लिए 10वीं पास युवा भी अप्लाई कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने की मिनिमम ऐज 18 साल और मैक्सिमम ऐज 27 साल है। इस वैकेंसी में 2471 पोस्ट अनरिजर्व हैं। साथ ही 1015 पोस्ट ओबीसी, 501 ईडब्ल्यूएस, 574 एससी और 426 एसटी कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं।

इसमें अप्लाई करने की क्या है योग्यता?

इसमें अप्लाई करने के लिए आपको मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना जरूरी है। रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। हालांकि इसके लिए कैंडिडेट्स को लोकल लैंग्वेज का ज्ञान होना काफी जरूरी है। कैंडिडेट्स जिस राज्य के लिए अप्लाई कर रहा है, वहीं का रहने वाला होना चाहिए। उसके पास उसी जगह का डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

इसके लिए मिनिमम ऐज लिमिट 18 साल और मैक्सिमम ऐज लिमिट 27 साल है। एससी व एसटी कैटेगरी की मैक्सिमम ऐज लिमिट में 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिल सकती है।

सैलरी

इस वैकेंसी के लिए आपको लेवल 3 की सैलरी मिलती है। इस पोस्ट में 21700-69100 रुपये सैलरी मिल सकती है।

एप्लीकेशन फीस

जनरल कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी के लिए आपको 650 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 550 रुपये एप्लीकेशन फीस है। साथ ही सभी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट्स के लिए 550 रुपये एप्लीकेशन फीस रखी गई है। फीस का भुगतान आप डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, एसबीआई चालान और यूपीआई से कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com