ई-वाहन पर निकली Zomato की सवारी, अब 50 लोगों का खाना एक साथ होगा डिलीवर
Zomato ने नई योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किया है जिसके जरिए अब से 50 लोगों का खाना एक साथ डिलीवर होगा।
- Written By: अक्सा अंसारी
जोमैटो इलेक्ट्रिक वाहन (सौजन्य: X)
नई दिल्ली: अब पार्टी (Party) में खाने की टेंशन छोड़ फूल एंजॉय (Enjoy) करिए क्यूंकि ये फिक्र भी अब जोमैटो (Zomato) संभाल लेगा। जोमैटो ने अब 50 लोगों तक का खाना एक साथ डिलीवर करने के लिए नई सुविधा शुरू की है। कंपनी ने इसके लिए एक खास तरह की गाड़ी भी लॉन्च की है। Zomato के CEO दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने इसकी तस्वीरें भी शेयर की है। तो चलिए आपको बताते हैं Zomato की इस नई सर्विस के बारे में।
अब तक जोमैटो से 2-3 लोगों का खाना एक साथ मंगवाया जा सकता था लेकिन अब
Zomato से 50 लोगों तक के लिए खाना डिलीवर किया जाएगा। जिससे पार्टी और बड़े आयोजनों के लिए भी खाना Zomato से ही मिल जाएगा। जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने कई पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
Today, we are excited to introduce India's first large order fleet, designed to handle all your large (group/party/event) orders with ease. This is an all electric fleet, designed specifically to serve orders for a gathering of upto 50 people. pic.twitter.com/RCH6v0kxfn — Deepinder Goyal (@deepigoyal) April 16, 2024
सम्बंधित ख़बरें
₹13,000 करोड़ से ज्यादा की दौलत और लग्जरी कारों का काफिला, CEO पद छोड़ने के बाद भी इतने अमीर दीपिंदर गोयल
मेन्यू कार्ड के लिए हुई धक्का-मुक्की…तो जल गई दिमाग की बत्ती, दीपिंदर गोयल ने कैसे रखी थी Zomato की नींव?
Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल का CEO पद से इस्तीफा! ब्लिंकिट के अलबिंदर ढींडसा संभालेंगे कमान; जानें असली वजह
Zomato के CEO दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस क्या है? आंख के पास लगी इस चिप ने मचाई हलचल
बड़े ऑर्डर भी होंगे डिलीवर
गोयल ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी की, ‘आज हम भारत का पहला बड़ा ऑर्डर दस्ता पेश करने के लिए रोमांचित हैं। हमारा ये नया दस्ता बड़े- बड़े सामूहिक कार्यक्रम, पार्टी एवं आयोजन जैसे समय में भी आपके सभी बड़े ऑर्डर को आसानी से संभाल पाएगा। उन्होंने बताया की ये पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए यह दस्ता 50 लोगों तक के लिए ऑर्डर पहुंचाने के लिए बनाया गया है।’
गर्म रहेगा खाना
खाने की क्वालिटी के संबंध में गोयल ने बताया की इस दस्ते के लिए निर्धारित इलेक्ट्रिक वाहनों पर अभी काम चल रहा है और जोमैटो इनमें कूलिंग उपकरण व तापमान नियंत्रण वाले बॉक्स जैसे हिस्सों को जोड़ने का काम कर रहा है। इसकी मदद से 50 लोगों का खाना भी डिलीवरी होने तक उसे गर्म रखा जा सकेगा।
