जौमेटो सीईओ का मास्टरप्लान, बोले- अब भारत में बनेगा जेट इंजन

पिछले दिनों जौमेटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को लेकर खबरें थी कि वे प्राइवेट जेट खरीदने वाले हैं। लेकिन उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने गैस टर्बाइन इंजन बनाने की बात स्वीकारी है।
Deepinder Goyal
दीपिंदर गोयल (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Zomato CEO Deependra Goyal: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी इटरनल (पहले जौमेटो) के सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे अब जेट इंजन बनाना चाहते हैं।

दरअसल, दीपिंदर गोयल के द्वारा समर्थित स्टार्टअप एलएटी एविएशन, रीजनल एयरक्राफ्ट्स के लिए पूरी तरह से मेड इन इंडिया गैस टर्बाइन डिजाइन करने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए अब इंजीनियर्स की भर्ती भी शुरु की जा रही है। कंपनी ऐसे इंजीनियर की भर्ती करने की तैयारी में है, जो टर्बाइन और रोटर बनाने का एक्सपीरियंस रखते हैं। जानकारी के अनुसार, एलएटी एविएशन, दीपिंदर और सुरोभी दास का नया एयरोस्पेस स्टार्टअप है।

क्या बोले दीपिंदर गोयल?

दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि भारत ने पहले भी गैस टर्बाइन इंजन बनाने की तैयारी की है। हम इस टारगेट के बेहद नजदीक हैं। एलएटी में हम आखिरी टारगेट को पार करना चाहते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि हमारी टीम का मिशन स्किल, लाइट वेट और फ्लाइट के लिए तैयार गैस टर्बाइन इंजन को शुरू से ही डिजाइन और बनाना है।

इंजीनियर करेंगे लीड

गोयल ने बताया है कि इस टीम को इंजीनियर्स लीड करेंगे। इसके लिए बिजनेसमैन वर्ग से परमिशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्लाइड या मीटिंग के पीछे दौड़ने की भी जरूरत नहीं होगी। बस प्रॉब्लम्स का सोल्यूशन ढूंढ़ना होगा, बेंच टेस्ट चलाना पड़ेगा, सप्लायर्स के साथ काम करना होगा, हार्डवेयर को भी बिल्कुल नए सिरे से तैयार करना होगा। गोयल ने अनुमान लगाया है कि ये इनोवेशन आसान नहीं होगा, लेकिन अगर इंजीनियर इसे पूरा कर पाते हैं, तो सब कुछ बदलने की कैपेसिटी है। दीपिंदर गोयल ने उसी पोस्ट में ये भी साफ किया है कि ये वेंचर इटरनल से अलग है। आपको बता दें कि जौमेटो ने अपना नाम बदलकर इटरनल कर दिया है।

प्राइवेट जेट खरीदने की उड़ी थी अफवाह

इससे पहले दीपिंदर गोयल ने प्राइवेट जेट खरीदने की अफवाहें भी उड़ी थी। जिस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि कोई प्राइवेट जेट नहीं खरीदा है। गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा है कि जो लोग फेक्ट जानना चाहते हैं, उन्हें बता दूं कि एलएटी एक स्टार्टअप है और उसने कोई भी प्राइवेट जेट नहीं खरीदा है। एलएटी रीजनल एविएशन के लिए एयरक्राफ्ट तैयारी करती है और जेट खरीदने के बिजनेस में नहीं है। उन्होंने कहा था कि मेरे पास पर्सनली भी कोई प्राइवेट जेट नहीं है। फिर भी एक जेट होना अच्छा रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com