Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम का आयोजन, 100 से अधिक वक्ता इन मुद्दों पर करेंगे बात

वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम का वार्षिक सम्मेलन 13 से 15 दिसंबर तक मुंबई में आयोजित किया गया है। 'थिंक इन फ्यूचर फॉर दी फ्यूचर' थीम के अंतर्गत इस आयोजन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 09, 2024 | 10:08 PM

वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम के सदस्य

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम (WHEF) का वार्षिक सम्मेलन 13 से 15 दिसंबर तक मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। ‘थिंक इन फ्यूचर फॉर दी फ्यूचर’ थीम के अंतर्गत इस आयोजन का उद्देश्य उद्योगों में सहयोग, नवाचार-इनोवेशन और विकास को प्रेरित करना है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, एनएसई के सीईओ आशीष कुमार चौहान, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन केवी कामथ और हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी शामिल होंगे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के पूर्व छात्र स्वामी विज्ञानानंद द्वारा स्थापित डब्ल्यूएचईएफ का उद्देश्य स्थायी आर्थिक मॉडल को बढ़ावा देने, व्यापारिक क्षेत्र में आपसी सहयोग बनाने, समाज को समृद्ध बनाने और विश्व स्तर पर पहुंचाने का है। इस वर्ष के फोरम में 24 से अधिक सत्र और 100 से अधिक वक्ता सम्मिलित होंगे। यह फोरम प्रभावशाली नेताओं, उद्यमियों और व्यापारिक क्षेत्र के दूरदर्शी लोगों सहित 1,000 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

व्यापारियों के लिए अनोखा प्लेटफार्म

डब्ल्यूएचईएफ का मंच वित्त, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और प्रसाशनिक जैसे क्षेत्र के प्रमुख वक्ताओं के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने का अनूठा प्लेटफार्म है। यह उन उद्यमों के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देता है, जो नैतिक आधार पर समुदाय-संचालित मूल्यों में निहित रहते हुए समृद्धि लाते हैं।

स्वामी विज्ञानानंद ने मुंबई में आईएमसी में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हम विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली व्यक्तित्वों के साथ जुड़कर इस बात पर चर्चा करने के लिए उत्साहित हैं कि सभी को लाभान्वित करने वाले टिकाऊ आर्थिक विकास को कैसे आकार दिया जा सकता है।

2012 में स्थापना के बाद से डब्ल्यूएचईएफ ने हांगकांग, बैंकॉक, नई दिल्ली, लंदन, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मुंबई में सफल वार्षिक मंचों के साथ-साथ कुआलालंपुर, ऑकलैंड, फिजी, डरबन और फ्रैंकफर्ट जैसे शहरों में क्षेत्रीय मंचों का आयोजन किया है।

मुंबई, भारत का विकास इंजन

आयोजन समिति एवं डब्ल्यूएचईएफ 2024 के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि डब्ल्यूएचईएफ सम्मेलन दुनिया भर में आयोजित किए गए हैं और कोविड के बाद हम एक बार फिर भारत लौट आए हैं जो तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के मार्ग पर अग्रसर है।

आर्थिक क्षेत्र में विश्व स्तर पर एक सार्थक प्लेयर के रूप में स्थापित होने जा रहा है। मुंबई भारत का विकास इंजिन है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास प्रगति, मजबूत शासन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का एक प्रमाणिक ट्रैक रिकॉर्ड है।

बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

वैश्विक स्तर पर हो रही घटनाओं को ध्यान से देखें तो आने वाले वर्ष निर्णायक और महत्वपूर्ण होने वाले हैं। इस दृष्टि से डब्ल्यूएचईएफ 2024 हमें भविष्य के व्यावसायिक परिदृश्य की कल्पना करने में और सार्थक कदम उठाने में मदद करेगा। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष संजय खेमानी ने उक्त विचार व्यक्त किए।

आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

आयोजन समिति के सचिव रविकांत मिश्रा ने बताया कि हमारी टीम ने पारंपरिक और तेज़ी से उभरते दोनों क्षेत्रों के वक्ताओं की एक असाधारण सूची तैयार की है। एसएम सुंदरेसन, एलएंडटी सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजीज के प्रमुख, सिद्धार्थ मोहंती, एलआईसी के अध्यक्ष अमित कल्याणी, भारत फोर्ज के उपाध्यक्ष जैसी प्रमुख हस्तियां, व्यापार और वित्त की दुनिया से जुड़े लोग अपनी जानकारी साझा करेंगे। इस पहल से उद्यमशीलता और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

World hindu economic forum organized in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2024 | 10:08 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Mumbai News
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai: गणेश विसर्जन के दौरान कार ने 2 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

2

बिहार चुनाव के बाद फडणवीस देंगे इस्तीफा? मोदी-शाह सौंपेंगे बड़ी जिम्मेदारी, होगा बड़ा सियासी उलटफेर!

3

योगी राज में ‘गजवा-ए-हिंद’! महाराष्ट्र के बाद मेरठ में ‘हाउसिंग जिहाद’, बैन है हिंदुओं की एंट्री

4

कौन हैं अभिषेक कौशिक? जिसे ‘डस्टबिन’ बताकर खोज रहे अखिलेश यादव, बार-बार हरा हो रहा टोटी चोरी का जख्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.