Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जेब ढीली करने वाली Starbucks का क्या भारत में बंधेगा बोरिया बिस्तर? टाटा ने कही ये बड़ी बात

युवाओं के बीच में सबसे चर्चित कॉफी ब्रांड स्कारबक्स के भारत में बंद होने की खबरों का टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने खंडन किया है। स्टारबक्स के 70 शहरों में 457 स्टोर्स थे।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 20, 2024 | 02:59 PM

स्टारबक्स (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : टाटा समूह की टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने गुरूवार को बड़ी जानकारी दी है। टीसीपीएल ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय बाजार से रेस्टोरेंट चेन स्टारबक्स के बाहर निकलने की खबरों का खंडन करते हुए ऐसी सुर्खियों को निराधार करार दिया है।

आपको बता दें कि टाटा अमेरिका बेस्ड स्टारबक्स कॉरपोरेशन के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर में स्टारबक्स ब्रांड के नाम के अंतर्गत भारत में इस रेस्टोरेंट चेन को ऑपरेट करती है। सितंबर के आखिर तक स्टारबक्स के 70 शहरों में 457 स्टोर्स थे और कंपनी का टारगेट वित्त वर्ष 2027-28 तक इसे 1000 स्टोर्स तक ले जाने का हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 12 प्रतिशत तक बढ़कर 1,218.06 करोड़ रुपये तक हो गई थी। हालांकि विस्तार के कारण इस समय में इस कंपनी का घाटा वित्त वर्ष 2022-23 में 24.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 79.97 करोड़ रुपये तक हो गया है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर

Share Market Today: हरे निशान के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी, शुरुआती कारोबार में ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

Share Market में गिरावट के बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछला, निफ्टी भी 23,800 के पार

Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव

स्टारबक्स चेन को बढ़ाने का है मौका

व्यापार सूचना प्लेटफॉर्म के जरिए प्राप्त किए गए वित्तीय आंकडों के अनुसार, इसका एडवर्टाइजमेंट प्रमोशनल एक्सपेंस 26.8 प्रतिशत से बढ़कर 43.20 करोड़ रुपये तक हो गया है और रॉयल्टी की राशि 86.15 करोड़ रुपये रही है। पिछले ही महीने टीसीपीएल के प्रबंध निदेशक यानी एमडी और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ सुनील डिसूजा ने जानकारी देते हुए बताया था कि उनका ध्यान भारत में स्टारबक्स चेन को आगे बढ़ाने पर फोकस हैं और स्टोर की प्रॉफिटीबेलिटी पर विचार नहीं कर रहे हैं।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का शेयर

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड यानी टीसीपीएल का शेयर गुरूवार को गिरावट के साथ क्लोज हुआ था। कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.65 रुपये या 0.29 प्रतिशत नीचे गिरकर 906 रुपये पर क्लोज हुआ था। टीसीपीएल के शेयरों का 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 1254 रुपये है। वहीं इस कंपनी का वीक लो 900 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैपिटल 89,709.27 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि ये 1 रुपये की फेस वैल्यू वाला शेयर है। स्कारबक्स कंपनी बीएसई 100 इंडेक्स की लिस्ट में शामिल है। स्कारबक्स ये युवाओं के बीच में सबसे चर्चित कॉफी ब्रांड है।

Wil starbucks close in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2024 | 02:59 PM

Topics:  

  • Share Market
  • Starbucks

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.