दिवाली से पहले फुस्स हुआ शेयर बाजार, लाल निशान में तैर रहा सेंसेक्स; ऑटो सेक्टर की थमी रफ्तार
Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार को सुस्त शुरुआत देखने को मिल रही है। इस हफ्ते मार्केट दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Update Today: भारती शेयर बाजार में आज गुरुवार, 9 अक्टूबर को फ्लैट शुरुआत देखने को मिल रही है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार के खुले। ट्रेंडिंग के कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 19.49 अंक या 0.02 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 81,754.17 पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 5.10 अंक या 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,051.25 पर कारोबार कर कर रहा है।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज मिडकैप, स्मॉलकैप और लॉर्जकैप हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, ऑटो सेक्टर में बीते कुछ दिनों की तरह आज भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। यह इंडेक्स 233.37 अंक या 0.39 प्रतिशत लुढ़क कर 59,009.03 पर पहुंच गया। वहीं बैकिंग सेक्टर में भी 141 अंकों से अधिक की गिरावट नजर आ रही है। यहां आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टॉप पर बना हुआ है।
आज के टॉप गेनर्स
- टाटा स्टील
- इटर्नल
- एचसीएल टेक
- सनफॉर्मा
- एल एंड टी
आज के टॉप लूजर्स
- टाटा मोटर्स
- एचडीएफसी बैंक
- पावरग्रीड
- मारुति
- बजाज फाइनेंस
ऑल टाइम हाई पर सोना-चांदी
इस हफ्ते में वैश्विक और घरेलू दोनों ही बाजारों से जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। एक ओर सोने और चांदी की की कीमत लगातार ऑल टाइम हाई को छू रहे हैं तो दूसरी तरफ अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों के दम पर रिकॉर्ड तोड़ उछाल दर्ज की जा रही है। वहीं, भारत में आज से दूसरी तिमाही के रिजल्ट आने की शुरुआत हो रही है, जिसका आगाज IT दिग्गज TCS के नतीजों से होगा। आइए जानते हैं आज के सभी अहम मार्केट ट्रिगर्स, जो बाजार की दिशा तय करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
महंगी होने जा रही हैं BMW की कारें! कंपनी ने किया कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें क्या है वजह
एक साल में मिलेंगे सिर्फ 4 LPG सिलेंडर! गैस की बढ़ती कीमतों की बीच सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालय ने दिया अपडेट
होम-ऑटो लोन लेने वालों को बड़ा झटका! देश के 62% लोगों पर गिरेगी गाज, RBI बदलने जा रहा है यह नियम
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
शेयर बाजार के लिए अहम ट्रिगर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते के पहले चरण की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने शांति समझौते पर साइन कर दिए हैं। इस खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में थोड़ा पॉजिटिव सेंटीमेंट देखने को मिला। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस कदम का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Ratan Tata: रतन टाटा की अधूरी मोहब्बत, चीन-भारत युद्ध ने तोड़ दी शादी की डोर; जानें पूरी कहानी
विदेशी निवेशकों की चाल
बीते दिन यानी की बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 81 करोड़ रुपये की छोटी खरीदारी की, लेकिन नेट स्तर पर 2,184 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। विदेशी निवेशकों के मुकाबले घरेलू फंड्स (DIIs) ने 330 करोड़ रुपए की खरीदारी की और लगातार 31वें दिन नेट बायर्स बने रहे। घरेलू संस्थागत समर्थन से शेयर बाजार में गिरावट सीमित रही।
