Black Friday Sale क्या है, खरीदारी पर क्यों मिलता है 70% तक का छूट? चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
Black Friday Sale: इस सेल के दौरान कई प्रोडक्ट सेगमेंट पर ग्राहकों को भारी छूट मिलती है। इममें इलेक्ट्रॉनिक्स (स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज), फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, होम एप्लाइंसेज और बहुत कुछ शामिल हैं।
- Written By: मनोज आर्या
(कॉन्सेप्ट फोटो)
Black Friday Sale: देश में इस साल की ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ को लेकर जबरदस्त क्रेज है। इस दौरान ऑनलाइन खरीदारी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। ई-कामर्स प्लेटफार्म को सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइड कराने वाली कंपनी यूनिकॉमर्स ने कहा है कि इस स्पेशल सेल वीक के दौरान आने वाले आर्डर की संख्या सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़ गई है। आइये जानते हैं कि ब्लैक फ्राइडे सेल क्या है और इसमें भारी छुट का लाभ किया दिया जाता है?
‘ब्लैक फ्राइडे’ अमेरिका में खरीदारी की एक सालाना परंपरा है जो ‘थैंक्सगिविंग डे’ के अगले दिन से शुरू होती है। यह सामानों पर भारी छूट वाली बिक्री के लिए जानी जाती है। भारत में भी पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के साथ ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।
‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ में इन उत्पादों की ज्यादा बिक्री
इस साल ब्लैक फ्राइडे सेल में हुई सामानों की बिक्री के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि एफएमसीजी कैटेगरी, विशेषकर हेल्दी फूड प्रोडक्ट खाद्य उत्पाद, ने सबसे तेज 83 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की। वहीं, कॉस्मेटिक एंड पर्सनल केयर सेगमेंट में 77 प्रतिशत और घरेलू डेकोरेटिव सेगमेंट में 63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Number Plate Fine: CCTV कैमरे से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी, हो सकती है जेल
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
इसके अलावा फैशन और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की कैटेगरी सबसे बड़े सेगमेंट के रूप में बनी हुई है, जिसमें 34 लाख से अधिक आर्डर आए। ग्राहक आधार में भी दिलचस्प बदलाव देखने को मिला।
‘साइबर मंडे’ का भी देश में बढ़ रहा प्रचलन
इसमें पहली श्रेणी के शहरों का कुल बिक्री में लगभग 40 प्रतिशत, दूसरी श्रेणी के शहरों का 23 प्रतिशत और तीसरी श्रेणी के शहरों का 37 प्रतिशत हिस्सा रहा। कंपनी ने कहा कि ब्लैक फ्राइडे से ही जुड़ी आनलाइन-केंद्रित सेल ‘साइबर मंडे’ भी भारतीय उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। दोनों मिलकर देश में उभरते ‘साइबर सप्ताह’ की अवधारणा को आकार दे रहे हैं, जो ई-कॉमर्स कंपनियों की प्रचार रणनीतियों में महत्वपूर्ण स्थान बना चुकी है।
ये भी पढ़ें: GST Collection: जीएसटी रेट कट का दिखा असर, नवंबर में 0.7% उछलकर 1.69 लाख करोड़ पहुंचा कलेक्शन
कई तरह के उत्पादों की खरीदारी पर छूट
इस सेल के दौरान कई प्रोडक्ट सेगमेंट पर ग्राहकों को भारी छूट मिलती है। इममें इलेक्ट्रॉनिक्स (स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज), फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, होम एप्लाइंसेज और बहुत कुछ शामिल हैं। मूल रूप से अमेरिकी से शुरू हुए ब्लैक फ्राइडे सेल को अब एक दुनिया भर में अपनाया जा रहा है। भारत सहित दुनिया भर के देश ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर इस सेल की मेजबानी करते हैं। भारत में अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा समेत कई शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत ग्राहकों को भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है
