- Hindi News »
- Business »
- Gst Collection November 2025 Increased By 0 7 Percent Reached Rs 1 70 Lakh Crore
GST Collection: जीएसटी रेट कट का दिखा असर, नवंबर में 0.7% उछलकर 1.69 लाख करोड़ पहुंचा कलेक्शन
Goods And Service Tax: सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले साल इस अवधी के दौरान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन 1.69 लाख करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहा था।
- Written By: मनोज आर्या

जीएसटी, (कॉन्सेप्ट फोटो)
GST Collection In November 2025: नवंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 0.7 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 1.70 लाख करोड़ रुपये रहा है। घरेलू राजस्व में गिरावट के कारण जीएसटी संग्रह कम हुआ है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले साल इस अवधी के दौरान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन 1.69 लाख करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहा था।
समीक्षाधीन महीने में सकल घरेलू राजस्व 2.3 प्रतिशत घटकर 1.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। यह गिरावट 375 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी के बाद आई है। नई दरें 22 सितंबर से लागू हैं। वस्तुओं के आयात से राजस्व 10.2 प्रतिशत बढ़कर 45,976 करोड़ रुपये रहा।
लोकसभा में दो विधेयक पेश
सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर खत्म होने के बाद भी तंबाकू, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों पर कुल कर भार समान बनाए रखने के लिए सोमवार को दो विधेयक लोकसभा में पेश किए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों की भारी नारेबाजी के बीच ये विधेयक पेश किए। विपक्षी सदस्य मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कुछ अन्य विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की ताजा कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
Mukesh Ambani Birthday Special: 68 साल के हुए मुकेश अंबानी, जानें उनके कारोबार और सफलता की पूरी कहानी
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी के भाव बढ़े, सोना 1,55,780 और चांदी 2,75,000 प्रति किलो पहुंची
ज्वैलरी बाजार के लिए बड़ी खबर, इन 15 बैंकों को मिला गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट का लाइसेंस; 2029 तक रहेगी मंजूरी
बिल के विरोध में विपक्षी सांसद
तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय और द्रमुक सांसद कथिर आनंद ने इन विधेयकों को पेश किये जाने का विरोध किया। रॉय ने आरोप लगाया कि इनमें तंबाकू पर उत्पाद शुल्क वसूलने का प्रावधान है, लेकिन तंबाकू उत्पादों के सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ने के पहलू की उपेक्षा की गई है। कथिर आनंद ने कहा कि जनता पर कर का और अधिक बोझ डालने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक, 2025 के तहत सिगरेट सहित विभिन्न तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा, जो तंबाकू पर लगाए जा रहे जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेगा।
ये भी पढ़ें: संसद में ‘वंदे मातरम’ पर होगी चर्चा, PM मोदी भी होंगे शामिल; 10 घंटे का मिला समय
‘स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025’ पान मसाला पर लगाए जाने वाले क्षतिपूर्ति उपकर की जगह लेगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े खर्चों के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाना है। इसके तहत उन मशीनों या प्रक्रियाओं पर उपकर लगाया जाएगा, जिनके माध्यम से उक्त वस्तुओं का निर्माण या उत्पादन किया जाता है। वर्तमान में तंबाकू और पान मसाला पर 28 प्रतिशत जीएसटी लागू है, और इसके साथ ही अलग-अलग दरों पर क्षतिपूर्ति उपकर भी वसूला जाता है।
Gst collection november 2025 increased by 0 7 percent reached rs 1 70 lakh crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साइबर ठगी का भंडाफोड़, हैदराबाद पुलिस ने 52 साइबर अपराधी, 32 बैंक अफसरों को किया गिरफ्तार
Apr 19, 2026 | 10:06 PMडिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर लगेगी लगाम, CBI लॉन्च करेगा ‘अभय’ AI चैटबॉट
Apr 19, 2026 | 10:02 PMक्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PMसावधान! चुनाव में ‘फेक न्यूज’ और ‘Deepfake’ फैलाया तो खैर नहीं; चुनाव आयोग करेगा कार्रवाई
Apr 19, 2026 | 10:00 PMOCI कार्ड से लेकर छात्रवृत्ति तक… उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की यात्रा से श्रीलंका में निवेश की नई राहें खुली
Apr 19, 2026 | 09:54 PMयूपी की कन्या सुमंगला योजना: 27 लाख बेटियों को मिला लाभ, जन्म से ग्रेजुएशन तक मदद
Apr 19, 2026 | 09:53 PMओरछा के ‘राजा राम’ के दर्शन के लिए चला ‘पुष्पक विमान’, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
Apr 19, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM














