Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ये भारतीय क्रिकेटर कभी हुआ करते थे करोड़ों के मालिक, अब अर्श से आएं सीधे फर्श पर

सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर के सबसे टैलेंटेड शिष्यों में से एक विनोद कांबली आज जीवन गुजारने के लिए संघर्ष कर रहे है। उनकी आर्थिक स्थिति इस समय काफी दयनीय है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 10, 2024 | 11:53 AM

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ शुरूआत करने वाले उनके दोस्त विनोद कांबली एक समय के बेहतरीन बैटर हुआ करते थे। लेकिन आज उनकी परिस्थिति ऐसी है, जिसे देखकर उनके फैंस का मन भर आता है। दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू करने वाले विनोद कांबली क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी हुआ करते थे।

विनोद कांबली का जन्म 18 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के कोच रमाकांत आचरेकर कांबली को सचिन से भी ज्यादा टैलेंटेड माना करते थे। कांबली ने अपने छोटे से क्रिकेटिंग करियर में कई शानदार पारियां खेली है, लेकिन अब किस्मत उनका साथ छोड़ती हुई नजर आ रही है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

1000 दिन का खर्च

क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों काफी बुरी आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट्स के हवाले से पता चला है कि अब उनके पास इनकम का केवल एक ही सोर्स है और वो है
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के द्वारा मिलने वाली उनकी पेंशन। बता दें कि बीसीसीआई के द्वारा कांबली को हर महीने 30,000 रुपये पेंशन मिलती है। हालांकि मायानगरी मुंबई में सर्वाइव करने के लिए ये काफी कम है। अगर रोज के हिसाब से देखे तो कांबली को हर दिन के खर्च के लिए सिर्फ 1,000 ही मिल रहे हैं, जो उन जैसे दिग्गज खिलाड़ी के लिए काफी कम है।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि एक समय में क्रिकेट की पीच पर बॉलर्स को धूल चटाने वाले विनोद कांबली की नेटवर्थ 1 से 1.5 मिलियन डॉलर तक हुआ करती थी। हालांकि अब उनकी सालाना आय केवल 4 लाख रुपये सालाना ही रह गई है। बताया जा रहा है कि कांबली के पास मुंबई में खुद का एक घर भी है और उनके पास एक रेंज रोवर कार भी है, लेकिन मुंबई में गुजर बसर करने के लिए इतना काफी नहीं है।

अर्श से सीधे पहुंचे फर्श पर

सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलने वाला ये खिलाड़ी आज जीवन गुजारने के लिए संघर्ष कर रहा है। रमाकांत आचरेकर ने हमेशा सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा टैलेंटेड विनोद कांबली को बताते थे। लेकिन एक तरफ सचिन आज अर्श पर है और वहीं विनोद कांबली आज पूरी तरह से फर्श पर पहुंच चुके हैं।

Vinod kambli net worth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 11:53 AM

Topics:  

  • Sachin Tendulkar

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली वाले दिल थाम लें! लियोनेल मेसी आज रहे आपके पास, फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

2

Lionel Messi India Tour: सचिन से मिले लियोनेल मेसी, मास्टर ब्लास्टर को गिफ्ट में दी जर्सी और फुटबॉल

3

मुंबई में सचिन तेंदुलकर-सुनील छेत्री से मिलेंगे लियोनल मेसी! लिस्ट में इन फेमस सेलेब्रिटीज का भी नाम

4

सचिन तेंदुलकर ने 15 साल पूराना वादा निभाया, महान बल्लेबाज से सीखें सच्ची दोस्ती की कहानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.