-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Vedanta Will Become The Asset Owner By Separating Various Businesses
वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दिया बयान, कारोबारी मॉडल में बदलाव की है प्लानिंग
- Written By: अपूर्वा नायक
धातु कारोबार से जुड़ी प्रमुख कंपनी वेदांता ने अपने कारोबारी मॉडल में बदलाव लाने की योजना बनायी है। इस प्लानिंग के बारे में चेयरमैन ने कहा है कि 15 से अधिक वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे विविध कारोबारों को अलग करने से हम परिसंपत्ति प्रबंधक से परिसंपत्ति मालिक के रूप में प्रगति करेंगे।

वेदांता लिमिटेड ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : आज वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपनी कंपनी के व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर बड़ी बात कही है। इस बयान में चेयरमैन ने कहा है कि विभिन्न कारोबार को अलग करने के प्रस्ताव पर कंपनी ने निर्णय लिया है कि कंपनी असेट्स मैनेजमेंट से असेट्स की मालिक बनेगी। आपको बता दें कि विभिन्न कारोबारों से जुड़ी ये कंपनी वेदांता 15 से भी अधिक कमोडिटीज का नेतृत्व करती है।
इकाइयों को अलग करने से एल्युमीनियम, तेल एवं गैस, बिजली, स्टील और लौह सामग्री तथा मूल धातु में कारोबार वाली स्वतंत्र कंपनियां अस्तित्व में आएंगी। मौजूदा जस्ता और नये ‘इनक्यूबेटेड’ कारोबार वेदांता लि. के अंतर्गत बने रहेंगे। अग्रवाल ने एक नवीनतम रिपोर्ट में कहा, ‘‘हमारे विस्तार के कदम हमारे कारोबारी मॉडल में बदलाव लाने की योजना के अनुरूप हैं। 15 से अधिक वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे विविध कारोबारों को अलग करने से हम परिसंपत्ति प्रबंधक से परिसंपत्ति मालिक के रूप में प्रगति करेंगे।”
प्रक्रिया चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरी होने की उम्मीद
उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे कंपनी बदलाव के दौर से गुजर रही है, वेदांता अपने परिसंपत्ति आधार को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है ताकि वह अपने प्रत्येक क्षेत्र में विश्व में अगुवा बन सके।” प्राकृतिक संसाधन कंपनी वेदांता लि. ने कर्जदाताओं से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण यानी एनसीएलटी में कारोबारों को अलग करने की योजना का प्रस्ताव दिया है। उसे इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए प्रक्रिया चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Vedanta Plant Blast: वेदांता के मालिक का छलका दर्द, इशारों में FIR पर दी सफाई; बताया कौन उस हादसे का जिम्मेदार
Vedanta Blast: छत्तीसगढ़ धमाके में मरने वालों की संख्या 23 हुई, 3 की हालत नाजुक; अग्रवाल के लिए खड़े हुए जिंदल
पूंजीगत व्यय के रूप में 1.9 अरब डॉलर का निवेश
वेदांता रिर्सोसेज की अनुषंगी वेदांता लि. को अपने कारोबारों को अलग करने के प्रस्ताव के लिए 75 प्रतिशत सुरक्षित कर्जदाताओं से मंजूरी मिल गई है। कारोबार को अलग करने से कंपनी की कॉरपोरेट संरचना को सरल बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे वैश्विक निवेशकों के सीधे निवेश के लिए आगे आने की भी उम्मीद है। कंपनी वित्त वर्ष 2023-24 से अपने कारोबार में को गति देने के लिए पूंजीगत व्यय के रूप में 1.9 अरब डॉलर का निवेश कर रही है।
2,640 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया
वेदांता का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही में 36.5 प्रतिशत बढ़कर 3,606 करोड़ रुपये रहा। बेहतर मार्जिन और लागत में कमी के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 2,640 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
Vedanta will become the asset owner by separating various businesses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार से पहले जरूर कर लें ये 5 तैयारियां, पूरे महीने बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
Jul 30, 2026 | 06:54 AMRamayana Trailer: रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के खूंखार रावण ने जीता फैंस का दिल
Jul 30, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 30 जुलाई LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीटों पर आज उपचुनाव के लिए होगा मतदान
Jul 30, 2026 | 06:26 AMMandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री
Jul 30, 2026 | 06:03 AMAaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














