US-India ट्रेड डील के लिए भारत आएगी अमेरिकी टीम, अगस्त में कर सकती है दौरा
Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच में द्विपक्षीय ट्रेड एग्रीमेंट के अगस्त के महीने में होने की संभावना की जा रही है। बताया जा रहा है कि अगस्त के महीने में अमेरिका की एक टीम भारत का दौर कर सकती है।
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार (सौ. सोशल मीडिया )
US-India Trade Deal: पिछले काफी लंबे समय से भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील पर कई कारणों से ब्रेक लगता जा रहा है। अब खबर आ रही है कि भारत के साथ ट्रेड एग्रीमेंट पर अगले दौर की बात के लिए अमेरिका की टीम अगस्त के महीने में भारत का दौरा कर सकती है। एक अधिकारी के द्वारा सोमवार को इस बात की जानकारी दी गई है।
इस अधिकारी ने कहा है कि अगले दौर की बातचीत के लिए अमेरिकी टीम अगस्त के उत्तरार्ध में भारत आएगी। भारत और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों ने पिछले हफ्ते वाशिंगटन में एग्रीमेंट के लिए पांचवें दौर की वार्ता पूरी की थी।
भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल और अमेरिका के दक्षिण एवं पश्चिम एशिया क्षेत्र के सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच ने इस वार्ता में अपने-अपने देशों के दल की अगुवाई की। दोनों देश 1 अगस्त से पहले एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में भारी उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानें अपने शहर का भाव
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
Bank of Baroda के शानदार नतीजे: ₹8.50 डिविडेंड की घोषणा, मुनाफा 11%, सोमवार को शेयर बाजार में दिख सकती है तेजी
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में लगा ब्रेक और चांदी चमकी, जानिए प्रमुख शहरों का भाव
अगस्त तक टली ट्रेड डील
अमेरिकी प्रशासन ने भारत सहित कई देशों पर हाई टैरिफ लगाए हुए हैं जिनकी निलंबन अवधि एक अगस्त को खत्म होने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल 2 अप्रैल को हाई टैरिफ की घोषणा की थी। इस दौरान भारत पर 26 प्रतिशत का एडिशनल टैरिफ लगाया गया था। हालांकि, कुछ दिन बाद ही इस शुल्क को 90 दिन के लिए यानी 9 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया था। बाद में इसे एक अगस्त तक टाल दिया गया।
कृषि और वाहन क्षेत्र
प्रस्तावित व्यापार समझौते पर पांचवें दौर की वार्ता में कृषि और वाहन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान गैर-बाजार अर्थव्यवस्थाओं और स्कोमेट (विशेष रसायन, जीव, सामग्री, उपकरण और प्रौद्योगिकी) से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें :- 6.5% की रेट से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था, महंगाई में भी आएगी गिरावट; क्रिसिल का दावा
अधिकारी ने भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता एक अगस्त से पहले संपन्न होने की संभावना पर कहा कि इस बारे में बातचीत जारी है। दरअसल, भारत ने कृषि और डेयरी उत्पादों पर शुल्क रियायतों की अमेरिकी मांग को लेकर अपना रुख कड़ा कर लिया है। भारत ने अबतक किसी भी देश के साथ व्यापार समझौते में डेयरी क्षेत्र में कोई टैरिफ रियायत नहीं दी है। कुछ किसान संघों ने सरकार से व्यापार समझौते में कृषि से संबंधित किसी भी मुद्दे को शामिल न करने का आग्रह किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
