- Hindi News »
- Business »
- Upgrad Ceo Ronnie Screwvala Statement On Ai Incubator
Upgrad : Upgrad के सीईओ का बड़ा बयान, 100 करोड़ रुपये से बनाएगी एआई इनक्यूबेटर
रॉनी स्क्रूवाला ने कहा है कि हम इस उद्देश्य के लिए 100 करोड़ रुपये लगा रहे हैं। इसका उपयोग इनक्यूबेशन के साथ शुरुआती चरण वाली 5-6 स्टार्टअप यूनिट्स में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए किया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

रॉनी स्क्रूवाला (सौ : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी अपग्रेड के सीईओ रॉनी स्क्रूवाला ने एआई को लेकर बड़ी बात कही है। एजुटेक कंपनी अपग्रेड ने एजुकेशन और स्किल डेव्हलप्मेंट में इनोवेशन को बढ़ाना देने के लक्ष्य से 100 करोड़ रुपये से एक एआई इनक्यूबेटर बनाने का फैसला किया है। कंपनी के एक टॉप ऑफिसर ने ये जानकारी दी है।
‘एआई इनक्यूबेटर’ कृत्रिम मेधा यानी एआई के लिए समर्पित इनोवेशन कार्यक्रम होता है, जिसके जरिये एक सीमित समय में किसी एआई प्रोसेस या प्रोडक्ट तक पहुंच बनाई जा सकती है। अपग्रेड के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ रॉनी स्क्रूवाला ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि स्कूल और कॉलेजों के सिलेबस के बाहर स्किल और एजुकेशन का सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है और इस सेगमेंट के लिए इनोवेटिव तरीके तलाशने की जरूरत है।
100 करोड़ रुपये
स्क्रूवाला ने कहा है कि हम इस उद्देश्य के लिए 100 करोड़ रुपये लगा रहे हैं। इसका उपयोग इनक्यूबेशन के साथ शुरुआती चरण वाली 5-6 स्टार्टअप यूनिट्स में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
AI से सबका कल्याण का मास्टरप्लान, दिल्ली में भारत ने दिखाया दुनिया को नया डिजिटल रास्ता
अब हर गांव तक पहुंचेगा सटीक मौसम अलर्ट, AI से बदलेगा भारत का मौसम पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन का भविष्य
अब दुनिया को भी देगा भारत AI की ताकत! इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गूंजा डिजिटल आत्मनिर्भरता का संदेश
AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…
एआई एक्सलेंस सेंटर
इसके साथ ही स्क्रूवाला ने कहा कि अपग्रेड फर्मों के वैल्यूएशन के खेल में नहीं उलझना चाहती है क्योंकि यह स्टार्टअप के लिए बहुत बोझिल हो जाता है। हालांकि, अपग्रेड यह सुनिश्चित करना चाहेगी कि ये कंपनियां किफायती ढंग से इनोवेशन करें। अपग्रेड ने इसके पहले महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से 2,150 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक एआई एक्सलेंस सेंटर बनाने की दावोस में घोषणा की थी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इसके अलावा कंपनी ने 1 साल में 10 लाख इंडियन प्रोफेशनल्स को एआई में ट्रेन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप भी की है। स्क्रूवाला ने कहा कि कंपनी एआई सेक्टर मे एक्टिव स्टार्टअप कंपनियों का एक समूह तैयार करेगी जिनका अंतिम लक्ष्य सीखने और स्किल सेंटर को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ‘अपग्रेड एआई इनक्यूबेटर’ ऐसी कंपनियों को सपोर्ट करेगी जो लागत-कुशल वृद्धि, सामग्री निर्माण को प्रोत्साहन, एआई-संचालित प्रणालियों के माध्यम से एक साथ कई बच्चों को ऑनलाइन ट्यूशन देने में सक्षम बनाने से जुड़ी हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Upgrad ceo ronnie screwvala statement on ai incubator
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्ट सिटी की तैयारी: जालना मनपा के 49 नगरसेवकों का पुणे में 2 दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण
Feb 17, 2026 | 12:52 PMधुरंधर: द रिवेंज पर संकट, सेट पर नियमों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें, बीएमसी ने दिखाई सख्ती
Feb 17, 2026 | 12:51 PMAI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर
Feb 17, 2026 | 12:47 PMJ&K में हाई अलर्ट: दाढ़ी काटकर हुलिया बदल चुका है जैश कमांडर? कठुआ-सांबा में 5 आतंकियों की घुसपैठ से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 12:45 PM‘लाशों पर चलकर आए हो…’, पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, बलोच एक्टिविस्ट ने Ex पीएम को जमकर धोया- VIDEO
Feb 17, 2026 | 12:44 PMSkincare Tips: चेहरे पर बस इस तरह से लगाएं आलू का रस, हफ्ते भर में चमक उठेगी स्किन
Feb 17, 2026 | 12:42 PMभारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान पर रुकी महिला, वीडियो ने जीता लाखों का दिल
Feb 17, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














