Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Budget 2025 Top News : संसद में पेश हुआ 2025-26 का बहीखाता, एक क्लिक में जानिए बजट से जुड़ी हर एक अपडेट

Union Budget 2025 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना आठवां आम बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। इस बजट से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए आप इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Feb 01, 2025 | 09:41 PM

यूनियन बजट 2025

Follow Us
Close
Follow Us:

Parliament Budget Session LIVE​: केंद्रीय वित्त मंंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार, (1 फरवरी 2025) को अपना आठवां आम बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। बजट सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। बाद में इसे राज्यसभा के पटल पर भी रखा जाएगा। निर्मला सीतारमण अब तक सात बजट पेश कर चुकी हैं। इनमें दो अंतरिम बजट भी शामिल हैं। यह बजट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी। बजट से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए आप Navbharat Live.com के इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें…       

The liveblog has ended.
  • 01 Feb 2025 09:37 PM (IST)

    01 Feb 2025 09:37 PM (IST)

    बजट पर क्या बोले केन्द्रीय वित्त सचिव?

    भारत सरकार के केंद्रीय वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे ने बजट को लेकर कहा कि जहां भी निवेश संभव था, हमने किया है, जिसमें 'जल जीवन मिशन' जैसे बड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं। रेलवे और राजमार्गों में निवेश पहले से ही प्रगति पर हैं, साथ ही CAPEX में कुल 17% की वृद्धि हुई है।"

    #WATCH | On #UnionBudget2025, Union Finance Secretary Government of India, Tuhin Kanta Pandey says, "Wherever investments are possible we have done, including big programs like 'Jal Jeevan Mission'. Investments in railways and highways are already in progress...There is a total… pic.twitter.com/jU4rSdy9Sf

    — ANI (@ANI) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 09:27 PM (IST)

    01 Feb 2025 09:27 PM (IST)

    मध्यम वर्ग के लोगों को नई दिशा देगा बजट: प्रफुल पटेल

    केंद्रीय बजट 2025 पर एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बजट वाकई अच्छा है और यह मध्यम वर्ग के लोगों को एक नई दिशा देगा। वे हमेशा आयकर से कुछ राहत पाना चाहते हैं। आयकर स्लैब को 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये करके मध्यम वर्ग के लिए इतना बड़ा कदम उठाया गया है। इससे शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा।

    #WATCH | Delhi: On the Union Budget 2025, NCP Working President Praful Patel says, "The budget is really good and it will give a new direction to the middle-class people. They always want to get some relief from Income Tax. Such a huge step has been taken for the middle class by… pic.twitter.com/ROxAmai5Me

    — ANI (@ANI) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 07:06 PM (IST)

    01 Feb 2025 07:06 PM (IST)

    इनकम टैक्स में छूट का स्वागत है: भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

    हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट को लेकर कहा कि जहां तक ​​आयकर में राहत की बात है, तो इसका स्वागत है। लेकिन, बारह लाख की आयकर सीमा कितने लोगों के लिए है? गरीब, मजदूर वर्ग के लिए कोई राहत नहीं है, और न ही महंगाई कम करने के उपाय हैं। महंगाई कम करने का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

    Rohtak, Haryana: On #UnionBudget2025, former CM Bhupinder Singh Hooda says, "As far as the relief in income tax is concerned, it is welcomed. However, the income tax limit of twelve lakh is for how many people? For the poor, the working-class person, there is no relief, and no… pic.twitter.com/oNJux38HTP

    — IANS (@ians_india) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 06:14 PM (IST)

    01 Feb 2025 06:14 PM (IST)

    गरीब से अमीर तक सभी के लिए फायदेमंद है बजट: सत्येंद्र दास

    बजट 2025 पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी महाराज ने कहा, "बजट गरीब से लेकर अमीर तक सभी के लिए फायदेमंद है। यह समाज के सबसे निचले स्तर के लोगों सहित सभी के लिए विकास सुनिश्चित करता है। यह बजट देश की प्रगति में योगदान देगा, जिसमें धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

    Ayodhya, Uttar Pradesh: On #UnionBudget2025, Chief Priest of Ram Janmabhoomi, Satendra Das Ji Maharaj says, "The budget is beneficial for everyone, from the poor to the wealthy. It ensures development for all, including those at the lowest levels of society. This budget will… pic.twitter.com/oLFo9Nvvg5

    — IANS (@ians_india) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 05:41 PM (IST)

    01 Feb 2025 05:41 PM (IST)

    डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने की बजट की आलोचना

    केंद्रीय बजट 2025 पर डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा कि गरीब वर्ग के लिए इसमें क्या है? इस देश में लगभग 70 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। क्या घोषणा की गई है? मनरेगा के बारे में भी कुछ नहीं है।

    VIDEO | Union Budget 2025: DMK MP Tiruchi Siva says, "What has it for the poor class? This country constitutes almost 70 per cent of people who are below poverty... What announcement has been made? Anything about MGNREGA, nothing."#BudgetSessionWithPTI #Budget2025WithPTI

    (Full… pic.twitter.com/jiUvONftpg

    — Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 04:48 PM (IST)

    01 Feb 2025 04:48 PM (IST)

    बजट में बिहार को मिली तरजीह तो चहक उठीं चिराग की पार्टी की सांसद

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने बजट में बिहार को मिली तरजीह को लेकर कहा कि यह बहुत अच्छी बात है, हमने पिछले साल भी देखा था कि बिहार को महत्व दिया गया था... इस साल भी बिहार को महत्व दिया जा रहा है और मिथलाचल के लिए बड़ी परियोजनाएं बनाई गई हैं, वहां मखाना बोर्ड बनाया जाएगा, वहां मखाना की खेती की जाएगी और लोगों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

    #WATCH | #UnionBudget2025 | Delhi | LJP (Ram Vilas) MP Shambhavi Choudhary says, " It is a very good thing, we saw last year as well, Bihar was given importance...this year again, Bihar is being given importance and big projects have been lined up for Mithlachal, Makhana board… pic.twitter.com/TIlpcTBfXz

    — ANI (@ANI) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 04:37 PM (IST)

    01 Feb 2025 04:37 PM (IST)

    विकसित भारत के विजन को पूरा करेगा यह बजट: बृजेश पाठक

    यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बजट 2025 को लेकर कहा कि "यह बजट देश की जीडीपी को बढ़ावा देगा और विकसित भारत के विजन को पूरा करेगा...उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि उनके नेतृत्व में भारत जल्द ही विकसित भारत के विजन को प्राप्त करेगा और उत्तर प्रदेश अभूतपूर्व विकास का साक्षी बनेगा।"

    Lucknow, Uttar Pradesh: On #UnionBudget2025, Deputy CM Brajesh Pathak says, "...This budget will boost the country's GDP and fulfill the vision of a Viksit Bharat... On behalf of 25 crore people of Uttar Pradesh, I extend my gratitude to PM Modi and hope that under his… pic.twitter.com/mEV1ucUYQY

    — IANS (@ians_india) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 03:11 PM (IST)

    01 Feb 2025 03:11 PM (IST)

    यह देश का ऐतिहासिक बजट- नितिन गडकरी

    यूनियन बजट 2205 पर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ऐतिहासिक बजट पेश किया है। हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला यह बजट है। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को प्राथमिकता दी है। इस सेक्टर के लिए बजट में बढ़ोतरी की गई है और इससे इंफ्रा और सड़कों को मदद मिलेगी। कृषि क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। आयकर सुधार से मध्यम वर्ग के लोगों को बहुत लाभ होगा। इस बजट में सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा दिया गया है।

  • 01 Feb 2025 02:47 PM (IST)

    01 Feb 2025 02:47 PM (IST)

    ये बजट बचत को बढ़ाएगा, निवेश को बढ़ाएगा- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनियन बजट 2025 पर कहा कि आज भारत के विकास के यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने सेक्टर्स युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये बजट एक फोर्स मल्टीप्लायर है ये बजट बचत को बढ़ाएगा, निवेश को बढ़ाएगा और ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं।

  • 01 Feb 2025 02:39 PM (IST)

    01 Feb 2025 02:39 PM (IST)

    मैं इस बजट की प्रशंसा करता हूं- राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बजट 2025 पर कहा कि वित्त मंत्री जी ने जो यह बजट पेश किया है वो शानदार बजट है। मैं इस बजट की प्रशंसा करता हूं और इस बजट में समाज की सभी वर्गों की चिंता की गई है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, नारी सभी सेक्टरों के विकास को बढ़ावा देने वाला है।

  • 01 Feb 2025 02:37 PM (IST)

    01 Feb 2025 02:37 PM (IST)

    ये बजट लॉलीपॉप जैसा लगता है- सत्रघ्न सिन्हा

    केंद्रीय बजट 2025 पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार मेरी ताकत है और बिहार के लिए प्रावधान देखकर मुझे अच्छा लगा, लेकिन चुनाव का समय भी है, तो कही वही सोचकर ये चुनावी बजट तो तैयार नहीं किया गया ? बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तो अच्छा है, लेकिन क्या ये काफी है? बिहार को ध्यान में रखकर बनाया गया ये बजट लॉलीपॉप जैसा लगता है।

  • 01 Feb 2025 02:36 PM (IST)

    01 Feb 2025 02:36 PM (IST)

    ये बजट निराशाजनक है- कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

    कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बजट 2025 पर कहा कि ये बजट निराशाजनक है और सबसे बड़ी बात है कि ये सरकार असंवेदनशील हो गई है हमने आवाज उठाई कि महाकुंभ में कई लोगों की जान गई है और कुंभ मेले में ये संवेदना व्यक्त करने के लिए तैयार नहीं है शोक प्रस्ताव तक लाने को तैयार नहीं है।

  • 01 Feb 2025 02:35 PM (IST)

    01 Feb 2025 02:35 PM (IST)

    कोई सोन नहीं कर सकता था कि 12 लाख तक टैक्स में छूट दी जाएगी- शिवराज सिंह चौहान

    बजट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये आत्मनिर्भर भारत का बजट है। कृषि और किसानों के कल्याण पर सर्वाच्च ध्यान दिया गया है। मध्यम वर्ग को भी बहुत बड़ी सौगात दी गई है लेकिन गरीबों, महिलाओं और युवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि 12 लाख तक टैक्स में छूट दी जाएगी इसके लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद।

  • 01 Feb 2025 02:33 PM (IST)

    01 Feb 2025 02:33 PM (IST)

    बजट में हर सेक्टर को शामिल किया गया- चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय बजट पर कहा कि मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं कि जिस विकसित देश बनाने की सोच को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, उसे मजबूत करने वाला यह बजट है। यह ऐसा बजट है जिसमें हर क्षेत्र को शामिल किया गया है। मैं वित्त मंत्री को मखाना बोर्ड बनाने के उल्लेख के लिए धन्यवाद देता हूं। बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का उल्लेख किया गया, मेरा मानना ​​है कि बिहार और पूरे देश की अपेक्षाओं और नए टैक्स स्लैब को देखते हुए हम कह सकते हैं कि यह एक मजबूत बजट है।

  • 01 Feb 2025 02:32 PM (IST)

    01 Feb 2025 02:32 PM (IST)

    मध्यम वर्ग और गरीबों के लिए बजट में कुछ भी नहीं- भूपेष बघेल

    केंद्रीय बजट 2025 पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग, गरीबों , किसानों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। इसमें आधारभूत संरचना के लिए कुछ भी नहीं है जिससे लोगों को रोजगार मिले।

  • 01 Feb 2025 02:30 PM (IST)

    01 Feb 2025 02:30 PM (IST)

    हमारे किसानों को MSP नहीं दिया गया- कुमारी शैलजा

    कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने केंद्रीय बजट पर कहा कि हमारे किसानों को MSP नहीं दिया गया जो वो चाहते थे। वे परमाणु ऊर्जा की बात करते थे लेकिन हमारे हरियाणा में परमाणु संयंत्र है लेकिन उस पर कुछ नहीं हो रहा है। कई मुद्दे हैं, गरीबों के लिए आवास, MNREGA पर कोई बात नहीं हुई। अभी बिहार और दिल्ली में चुनाव हैं तो उसी के लिए यह है, किसी और को कुछ नहीं दिया गया। हरियाणा को कुछ नहीं दिया गया।

  • 01 Feb 2025 01:39 PM (IST)

    01 Feb 2025 01:39 PM (IST)

    रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला बजट है- नित्यानंद राय

    केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने केंद्रीय बजट पर कहा कि पूरे देश के साथ-साथ बिहार को भी प्राथमिकता दी गई है। बिहार में बहुत बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। यह बजट गरीबों, किसानों और मध्यम वर्ग के कल्याण में मदद करने वाला है। यह बजट रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला बजट है और पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना और कोसी क्षेत्र के लिए परियोजना को मंजूरी दी गई है। इससे बहुत मदद मिलेगी। बिहार के कल्याण और विकास के लिए किए गए प्रावधानों के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद।

  • 01 Feb 2025 01:17 PM (IST)

    01 Feb 2025 01:17 PM (IST)

    इस बजट से कुछ नहीं होने वाला है- अखिलेश प्रसाद सिंह

    यूनियन बजट 2025 पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में चुनाव है इसलिए सपना बेचने का काम जरूर हो रहा है। लेकिन आज किसानों, मजदूरों, गरीबों, छात्रों का जो हालत है, जो महंगाई के मार से पीस रहे हैं उनके लिए तो कुछ नहीं है। इस बजट से कुछ नहीं होने वाला है।

     

  • 01 Feb 2025 01:15 PM (IST)

    01 Feb 2025 01:15 PM (IST)

    हमें खुशी है कि बजट में बिहार के बारे में सोचा गया- राजीव प्रताप रूडी

    भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने केंद्रीय बजट पर कहा कि अगर वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री ने महसूस किया है कि बिहार को कुछ देना है तो किसी को क्या आपत्ति होनी चाहिए। हमें खुशी है कि एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड आदि के जरिए बिहार के बारे में सोचा गया। मुझे लगता है कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री के आभारी होगी। चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है, अच्छे काम के लिए हमेशा समय होता है।

  • 01 Feb 2025 01:07 PM (IST)

    01 Feb 2025 01:07 PM (IST)

    ये भारत सरकार का बजट है या बिहार सरकार का- मनीष तिवारी

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ये भारत सरकार का बजट है या बिहार सरकार का। वित्त मंत्री के पूरे बजट भाषण में क्या बिहार के अलावा किसी और राज्य का नाम सुना?

  • 01 Feb 2025 01:06 PM (IST)

    01 Feb 2025 01:06 PM (IST)

    ये विकसित भारत का बजट- ज्योतिरादित्य सिंधिया

    केंद्रीय बजट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये बजट एक विकसित भारत का, ये बजट है प्रधानमंत्री के संकल्प का और एक नया ऊर्जावान युवा भारत के सपनों को साकार करने का बजट है। हर क्षेत्र को और हर विषय को पूर्ण रूप से अध्ययन करके एक मानचित्र तय किया गया है। 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं तो ये कम्पोजिट बजट है जो भारत को आगे लेकर जाएगा।

  • 01 Feb 2025 01:01 PM (IST)

    01 Feb 2025 01:01 PM (IST)

    महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा करना चाहता था विपक्ष- गौरव गोगोई

    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि आज हम चाहते थे कि सरकार कुंभ में हुई मौतों पर चर्चा के लिए कोई फैसला ले। विपक्ष, कांग्रेस चाहती है कि महाकुंभ में जो इतने लोगों की मृत्यु हुई, घायल हुए, उस पर सदन में चर्चा के लिए कोई तारीख तय की जाए। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, INDIA गठबंधन दलों ने इस मुद्दे पर सदन से वॉकआउट किया।

  • 01 Feb 2025 12:55 PM (IST)

    01 Feb 2025 12:55 PM (IST)

    बजट में सिर्फ बिहार और असम का नाम- हरसिमरत कौर बादल

    शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय बजट पर कहा कि जिन राज्यों में चुनाव आने वाले हैं, उनके नाम सबसे ज्यादा लिए गए, बिहार फिर असम का नाम लिया। पंजाब का नाम भी नहीं लिया जहां किसान MSP की गारंटी के लिए धरने पर बैठे हैं। किसानों की लड़ाई को बिल्कुल भी नहीं सुना गया, इसलिए मुझे दुख है।

  • 01 Feb 2025 12:53 PM (IST)

    01 Feb 2025 12:53 PM (IST)

    सरकार के हर आंकड़े झूठे- अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे लिए आज बजट के आंकड़ों से ज्यादा जान गंवाने (महाकुंभ भगदड़ में) वालों के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं। जो सरकार जान गंवाने वालों, लापता लोगों के आंकड़े नहीं दे सकी। जिस सरकार को ये बताने में 17 घंटे से ज्यादा लग गए कि भगदड़ मची, लोगों की जान चली गई... जिनके पास ये सपना नहीं है, विजन नहीं है कि महाकुंभ के लिए कितना इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए, जब 40 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था करनी थी, तो आपने क्या व्यवस्था की?... ये सरकार झूठी है, जो सरकार महाकुंभ का आयोजन नहीं कर सकती, आज के बजट में उसका हर आंकड़ा झूठा है।

  • 01 Feb 2025 12:47 PM (IST)

    01 Feb 2025 12:47 PM (IST)

    बिहार के लिए सुखद है यह बजट- संजय कुमार झा

    JDU सांसद संजय कुमार झा ने केंद्रीय बजट पर कहा कि बिहार के लिए सबसे बड़ी घोषणा यह है कि एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा। मखाने की वैश्विक मांग है। मखाना बोर्ड के गठन से बहुत लाभ होगा, यह एक बड़ी घोषणा है। पश्चिमी कोसी नहर पूरे मिथिला की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसके लिए वित्त मंत्री ने घोषणा की है। कुल मिलाकर बजट बिहार के लिए सुखद है। मध्यम वर्ग को दी गई कर छूट एक बहुत बड़ी घोषणा है, राहत है।

  • 01 Feb 2025 12:32 PM (IST)

    01 Feb 2025 12:32 PM (IST)

    यूनियन बजट 2025 पर भाजपा सांसद रवि किशन

    यूनियन बजट 2025 पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि गरीबों, मध्यम वर्गीय के लिए और सभी के लिए शानदार बजट पेश किया है। शानदार बजट पेश करने के लिए मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को साधुवाद देना चाहता हूं।

  • 01 Feb 2025 12:23 PM (IST)

    01 Feb 2025 12:23 PM (IST)

    12 लाख रुपये तक की इनकम पर अब कोई टैक्स नहीं- वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा।

  • 01 Feb 2025 12:19 PM (IST)

    01 Feb 2025 12:19 PM (IST)

    बजट भाषण खत्म, सोमवार तक के लिए सदन स्थगित

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में यूनियन बजट 2025 पेश किया। उनका भाषण खत्म होत ही सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

  • 01 Feb 2025 12:08 PM (IST)

    01 Feb 2025 12:08 PM (IST)

    कैंसर और गंभीर बीमारियों की 36 दवाओं नहींं लगेगा सीमा शुल्क- वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कैंसर, लॉन्गटर्म या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मैं 36 जीवन रक्षक दवाओं को मूल सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट वाली दवाओं की सूची में जोड़ने का प्रस्ताव करती हूं।

  • 01 Feb 2025 12:02 PM (IST)

    01 Feb 2025 12:02 PM (IST)

    देश की GDP 4.4 प्रतिशत रहने की अनुमान

    संसद में बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राजकोषीय घाटा, सकल घरेलू उत्पाद (GD) का 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

  • 01 Feb 2025 11:55 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:55 AM (IST)

    लेदर सेक्टर में 22 लाख लोगों को रोजगार

    यूनियन बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फुटवियर और लेदर के सेक्टर लिए फोकस प्रोडक्ट स्कीम शुरू की जाएगी। इसमें कुल 22 लाख लोगों के लिए रोजगार, 4 लाख करोड़ रुपए का टर्नओवर और 1.1 लाख करोड़ रुपए का निर्यात सृजित होने की संभावना।

  • 01 Feb 2025 11:51 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:51 AM (IST)

    इंटरनेशनल ट्रेड के लिए BTN की स्थापना- वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना- 'भारत ट्रेड नेट' (BTN) की स्थापना की जाएगी, जो व्यापार दस्तावेजीकरण और वित्तपोषण समाधान के लिए एक एकीकृत मंच होगा। BTN को अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं के अनुरूप बनाया जाएगा।

  • 01 Feb 2025 11:45 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:45 AM (IST)

    SC-ST उद्यमियों के लिए शुरू होगी नई स्कीम- वित्त मंत्री

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पहली बार उद्यमी बनीं 5 लाख अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिला उद्यमी के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी, इसके तहत अगले 5 वर्षों के दौरान 2 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

  • 01 Feb 2025 11:42 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:42 AM (IST)

    जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने की घोषणा

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाए जाने की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है, जिसमें कुल खर्च में बढ़ोतरी की गई है।

  • 01 Feb 2025 11:41 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:41 AM (IST)

    स्टूडेंट्स के लिए बजट पिटारे में क्या-क्या?

    निर्मला सीतारमण ने बजट में छात्रों के लिए भी बड़े ऐलान किए।  उन्होंने बताया कि IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 3 AI सेंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा मेडिकल में 5 साल में 7500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। AI शिक्षा के लिए 500 करोड़ का बजट।

  • 01 Feb 2025 11:37 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:37 AM (IST)

    KCC के तहत लोन की सीमा 3 से 5 लाख होगी- वित्त मंत्री

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पावधि ऋण की सुविधा प्रदान करता है। संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से लिए गए ऋण के लिए ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी जाएगी।

  • 01 Feb 2025 11:32 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:32 AM (IST)

    यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर सरकार की नजर- वित्त मंत्री

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए, हमारी सरकार ने पूर्वी क्षेत्र में 3 निष्क्रिय यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला है। यूरिया आपूर्ति को बढ़ाने के केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए, हमारी सरकार ने पूर्वी क्षेत्र में 3 निष्क्रिय यूरिया प्लांट  को फिर से खोला है। यूरिया आपूर्ति को बढ़ाने के लिए असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाला एक संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाला एक प्लांट स्थापित किया जाएगा।

  • 01 Feb 2025 11:25 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:25 AM (IST)

    इन क्षेत्रों पर बजट 2025 का फोकस- निर्मला सीतारमण

    संसद में यूनियन बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोकस में रखे गए क्षेत्रों की सूची बताई। जिसमें इन सभी क्षेत्रों को शामिल किया गया है-

    1) विकास में तेजी लाना
    2) सुरक्षित समावेशी विकास
    3) निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना
    4) घरेलू खर्च में वृद्धि

    5) भारत के उभरते मध्यम वर्ग की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाना शामिल है

  • 01 Feb 2025 11:19 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:19 AM (IST)

    बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा- निर्मला सीतारमण

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा।

  • 01 Feb 2025 11:15 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:15 AM (IST)

    संसद में समाजवादी पार्टी सांसदों का हंगामा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2025 पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री की भाषण के शुरुआत में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने प्रयागराज के कुंभ में हुए भगदड़ की घटना पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।

  • 01 Feb 2025 11:12 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:12 AM (IST)

    इकोनॉमी को गति देने पर सरकार की नजर- निर्मला सीतारमण

    संसद में अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद पीएम मोदी के नेतृत्व में हम इकोनॉमी को गति देंगे।

     

  • 01 Feb 2025 11:10 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:10 AM (IST)

    हमारा फोकस 'GYAN' पर- वित्त मंत्री

    अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा फोकस 'GYAN' पर है।  वित्त मंत्री ने कहा कि 10 सालों में हमने हर सेक्टर में विकास किया है।

  • 01 Feb 2025 11:07 AM (IST)

    01 Feb 2025 11:07 AM (IST)

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने #UnionBudget2025 पेश किया।

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने #UnionBudget2025 पेश किया। pic.twitter.com/Fq0W6j1N2L

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 10:44 AM (IST)

    01 Feb 2025 10:44 AM (IST)

    संसद भवन पहुंचे PM मोदी

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में यूनियन बजट 2025 पेश करेंगी। बजट सत्र में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे।

  • 01 Feb 2025 10:41 AM (IST)

    01 Feb 2025 10:41 AM (IST)

    उम्मीद है बजट से आम जनता को राहत मिले- प्रियंका चतुर्वेदी

    शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने UnionBudget2025 पर कहा कि मुझे उम्मीद है कि जब निर्मला सीतारमण एक रिकॉर्ड बना रही हैं, तो वह देश के नागरिकों के हितों की रक्षा करने में सक्षम होने का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाएंगी। हर साल हम बजट को इस उम्मीद से देखते हैं कि जो समस्याएं हैं वह बजट के जरिए थोड़ी कम होंगी। उम्मीद करते हैं कि आम आदमी जो नौकरी ढूंढ रहा है, चाहे महिलाओं की बात हो, प्रति व्यक्ति आय, आदि पर इस बजट में ध्यान दिया जाएगा।

  • 01 Feb 2025 10:34 AM (IST)

    01 Feb 2025 10:34 AM (IST)

    संसद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

    गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में पेश करेंगी यूनियन बजट 2025

    #WATCH दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे।

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में #UnionBudget2025 पेश करेंगी। pic.twitter.com/6avrqROZOo

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 10:31 AM (IST)

    01 Feb 2025 10:31 AM (IST)

    राष्ट्रपति ने निर्मला सीतारमण को खिलाई दही-चीनी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी।

    #WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई।

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना लगातार आठवां #UnionBudget2025 पेश करेंगी।

    (सोर्स -डीडी न्यूज) pic.twitter.com/IYLDyCZdsn

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 10:28 AM (IST)

    01 Feb 2025 10:28 AM (IST)

    बजट 2025 पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    यूनियन बजट 2025 पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

    #WATCH दिल्ली: #UnionBudget2025 पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "बजट में समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।" pic.twitter.com/0xXGL7sc0d

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 10:08 AM (IST)

    01 Feb 2025 10:08 AM (IST)

    राष्ट्रपति भवन से रवाना हुईं निर्मला सीतारमण

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन से रवाना हुईं।

    #WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन से रवाना हुईं। https://t.co/D4hmtw4cnD pic.twitter.com/Pu5KDanEP9

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 09:57 AM (IST)

    01 Feb 2025 09:57 AM (IST)

    महंगाई पर कोई बात नहीं होती- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूनियन बजट 2025 पर कहा कि वे क्या पेश करेंगी, वे (निर्मला सीतारमण) पिछले 5-6 साल से एक ही चीज पेश कर रही हैं। वे सिर्फ पेश करती हैं, मिलता कुछ नहीं। गरीब, छोटे व्यापारी, किसान को कुछ नहीं मिलता। युवा, महिलाएं, किसान सब परेशान हैं। महंगाई पर कोई बात नहीं होती।

    #WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने #UnionBudget2025 पर कहा, "वे क्या पेश करेंगी, वे (निर्मला सीतारमण) पिछले 5-6 साल से एक ही चीज पेश कर रही हैं। वे सिर्फ पेश करती हैं, मिलता कुछ नहीं। गरीब, छोटे व्यापारी, किसान को कुछ नहीं मिलता। युवा, महिलाएं, किसान सब परेशान हैं...… pic.twitter.com/AjnvXL55D8

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 09:44 AM (IST)

    01 Feb 2025 09:44 AM (IST)

    निर्मला सीतारमण और मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में #UnionBudget2025 पेश करेंगी।

    #WATCH दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में #UnionBudget2025 पेश करेंगी। pic.twitter.com/bX1ktROmru

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 09:41 AM (IST)

    01 Feb 2025 09:41 AM (IST)

    राष्ट्रपति भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी #UnionBudget2025 पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

    #WATCH दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी #UnionBudget2025 पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। pic.twitter.com/qhSgO6CX6p

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 09:33 AM (IST)

    01 Feb 2025 09:33 AM (IST)

    संसद में लाई गई बजट 2025 की कॉपी

    यूनियन बजट 2025 की प्रतियां संसद में लाई गई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना 8वां केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी।

    #WATCH दिल्ली: #UnionBudget2025 की प्रतियां संसद में लाई गई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना 8वां केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी। pic.twitter.com/DxLyJK17Cr

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 09:31 AM (IST)

    01 Feb 2025 09:31 AM (IST)

    वित्त मंत्रालय से रवाना हुईं निर्मला सीतारमण

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना हुईं। वे संसद में पारंपरिक 'बही खाते' के बजाय टैब के माध्यम से यूनियन बजट पेश करेंगी और पढ़ेंगी।

    #WATCH दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना हुईं।

    वे संसद में पारंपरिक 'बही खाते' के बजाय टैब के माध्यम से #UnionBudget2025 पेश करेंगी और पढ़ेंगी। pic.twitter.com/TGiCsm9OQn

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 09:20 AM (IST)

    01 Feb 2025 09:20 AM (IST)

    राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, द्रौपदी मुर्मू से करेंगी मुलाकात

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गईं हैं। राष्ट्रपति भवन पहुंचकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से औपचारिक मुलाकात करेंगी।

  • 01 Feb 2025 09:04 AM (IST)

    01 Feb 2025 09:04 AM (IST)

    बजट से जुड़ी सभी अपडेट के लिए बने रहे नवभारत के साथ

  • 01 Feb 2025 09:00 AM (IST)

    01 Feb 2025 09:00 AM (IST)

    वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण

    दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं। वह आज संसद में केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी।

    #WATCH दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं। वह आज संसद में #UnionBudget2025 पेश करेंगी। pic.twitter.com/nbdXAyTUEz

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 08:25 AM (IST)

    01 Feb 2025 08:25 AM (IST)

    वित्त मंत्रालय के बाहर की तस्वीर

    केंद्रीय बजट 2025: वित्त मंत्रालय, दिल्ली के बाहर की तस्वीर

    VIDEO | Union Budget 2025: Visuals from outside the Finance Ministry, Delhi.#BudgetSessionWithPTI #Budget2025WithPTI

    (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/eTVlTT1uyB

    — Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2025

  • 01 Feb 2025 08:15 AM (IST)

    01 Feb 2025 08:15 AM (IST)

    एसोचैम जम्मू और कश्मीर काउंसिल को क्या हैं उम्मीदें?

    एसोचैम जम्मू और कश्मीर काउंसिल के अध्यक्ष माणिक बत्रा ने बजट से उम्मीदों पर कहा कि हम केंद्रीय बजट के लिए बहुत उत्साहित हैं। हर आम आदमी को टैक्स में राहत की उम्मीद है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ टैक्स स्लैब बढ़ाए जाएंगे ताकि बेहतर छूट मिल सके।

  • 01 Feb 2025 07:40 AM (IST)

    01 Feb 2025 07:40 AM (IST)

    मुंबई में लोग बजट को लेकर अपनी उम्मीदें व्यक्त कर रहे हैं

    एक स्थानीय ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण होना चाहिए ताकि आम आदमी खा-पी सके। निचले तबके का और विकास होना चाहिए। टैक्स स्लैब में 10-15 लाख कमाने वालों को थोड़ी राहत मिले तो अच्छा रहेगा।

  • 01 Feb 2025 06:57 AM (IST)

    01 Feb 2025 06:57 AM (IST)

    रियायतों का खुल सकता है पिटारा, सस्ता होंगे स्मार्टफोन

    वित्तमंत्री इस बजट में कई रियायतों का पिटारा खोल सकती हैं, जिनमें प्रमुख हैं मोबाइल सस्ते करने के लिए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े पार्ट्स की इम्पोर्ट ड्यूटी कम करना, सोने का आयात घटाकर व्यापार घाटा कम करने के लिए गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाना, आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाना, अटल पेंशन योजना में पेंशन की रकम बढ़ाना, विदेशों में नौकरी दिलाने के लिए इंटरनेशनल मोबिलिटी अथॉरिटी बनाना और स्किल बेहतर करने और रोजगार पैदा करने के लिए स्टार्टअप्स की मदद करना।

  • 01 Feb 2025 12:29 AM (IST)

    01 Feb 2025 12:29 AM (IST)

    हेल्थ सेक्टर का बजट

    वित्तमंत्री हेल्थ सेक्टर अपना बजट भी बढ़ा सकती हैं। इसके तहत पिछले साल के करीब 91 हजार करोड़ रुपये के का आवंटन किया गया था। अबकी साल पिछले साल के स्वास्थ्य बजट के मुकाबले इस बार 10 फीसदी ज्यादा रकम का आवंटन होने की संभावना है। इसके साथ साथ सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का ऐलान भी किये जाने की उम्मीद है। कुछ मेडिकल इक्विपमेंट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी भी कम किए जाने के संकेत हैं।

  • 01 Feb 2025 12:24 AM (IST)

    01 Feb 2025 12:24 AM (IST)

    किसान सम्मान निधि भी बढ़ने की उम्मीद

    इस साल के बजट में किसान सम्मान निधि की रकम को भी बढ़ाने का किए जाने की संभावना है। इस बार के बजट में संसद की स्थायी समिति की सिफारिश मानी जा सकती है, जिसमें किसान सम्मान निधि को 6 हजार रुपये सालाना से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की सिफारिश की है। इस योजना में फिलहाल करीब साढ़े 9 करोड़ किसानों को 3 किश्तों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते रहे हैं।

  • 01 Feb 2025 12:19 AM (IST)

    01 Feb 2025 12:19 AM (IST)

    पीएम मोदी ने दिए राहत के संकेत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए धन की देवी का आह्वान करने के बाद आयकर में राहत मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। खासकर निम्न मध्यम वर्ग को बजट में कुछ राहत मिल सकती है।

  • 01 Feb 2025 12:15 AM (IST)

    01 Feb 2025 12:15 AM (IST)

    बजट में टैक्स कटौती की बढ़ी उम्मीद

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी, जिसमें महंगाई और स्थिर वेतन वृद्धि से जूझ रहे मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए आयकर दरों/स्लैब में कटौती या बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

  • 01 Feb 2025 12:14 AM (IST)

    01 Feb 2025 12:14 AM (IST)

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को दिया अंतिम रूप

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को अंतिम रूप दिया। उम्मीद है कि इसमें मध्यम वर्ग की टैक्स कटौती की उम्मीदें और ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए अर्थव्यवस्था की जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित किया जाएगा।

Union budget session 2025 live watch finance minister nirmala sitaraman speech from parliament kisan woman railway tax regime liveblog in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2025 | 12:01 AM

Topics:  

  • Budget 2025
  • Nirmala Sitharaman
  • Union Budget

सम्बंधित ख़बरें

1

Union Budget 2026-27: पीएम मोदी करेंगे अर्थशास्त्रियों संग महामंथन, देश की इकोनॉमी पर बड़ी बैठक

2

हम्पी चिंतन शिविर: निर्मला सीतारमण ने AI और डिजिटल टूल्स पर दिया जोर, आसान होगा बिजनेस करना

3

Securities Markets Code Bill 2025: सेबी बनेगा और शक्तिशाली, निवेशकों को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

4

टैरिफ या कुछ और? निर्मला सीतारमण ने ‘बेनकाब’ किया ट्रंप का वो प्लान, जिससे हिल सकता है वैश्विक बाजार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.