Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप का बड़ा फैसला: मैक्सिको और EU से आयात पर 30% टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

यूरोपियन यूनियन और मैक्सिको पर अमेरिका ने आयात पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है, राष्ट्रपति ट्रंप ने ये फैसला अपने सहयोगियों के साथ हफ्तों चली मीटिंग के बाद लेने की बात कही है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 13, 2025 | 11:45 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाते हुए मैक्सिको और यूरोपीय संघ से आयातित वस्तुओं पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। यह टैरिफ 1 अगस्त से प्रभाव में लाया जाएगा। इस कदम से वैश्विक व्यापार संबंधों में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ये फैसला उन व्यापारिक चर्चाओं के असफल होने के बाद लिया गया है, जिनका उद्देश्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच जीरो टैरिफ समझौते को लागू करना था।

ट्रंप ने शनिवार को इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर बताते हुए यूरोपीय संघ और मैक्सिको को पत्र भी लिखा। इससे पहले अमेरिका ने जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा और ब्राजील से इंपोर्टेड तांबे पर भी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नीति अमेरिकी बाजार को सुरक्षित करने के लिए ट्रंप की रणनीति का हिस्सा है, लेकिन इसके चलते वैश्विक व्यापार में अस्थिरता और महंगाई की आशंका तेज हो गई है।

व्यापार वार्ता विफल, टैरिफ का रास्ता अपनाया
यूरोपीय संघ ने शुरू में अमेरिका से औद्योगिक वस्तुओं पर शून्य टैरिफ की मांग की थी, लेकिन महीनों की बातचीत के बाद भी कोई समझौता नहीं हो पाया। जर्मनी जैसे देशों ने समझौते का समर्थन किया, जबकि फ्रांस जैसे देश अमेरिका के प्रस्ताव को एकतरफा मानते हुए इसका विरोध करते रहे। नतीजतन, यूरोपीय संघ अब आंतरिक मतभेदों के बीच एक अंतरिम समाधान की तलाश में है, जबकि अमेरिका ने टैरिफ लागू करने का रास्ता चुन लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?

शेयर मार्केट की ABC: क्या है क्रिप्टोकरेंसी, कैसे काम करती है इसकी जादुई तकनीक? जानें सबकुछ

ईरान में तख्तापलट की उम्मीदें खत्म! CIA की रिपोर्ट के बाद बदले डोनाल्ड ट्रंप के सुर, आखिर क्या है पूरा माजरा?

Share Market Crash: 5 दिनों में 2200 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों का 13 लाख करोड़ साफ; क्यों हुआ ये हाल?

खजाने को राहत, सहयोगियों को झटका
ट्रंप प्रशासन की आक्रामक टैरिफ नीति से अमेरिकी ट्रेजरी को बड़ा फायदा हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जून तक सीमा शुल्क के जरिए 100 अरब डॉलर से अधिक की कमाई हुई है। हालांकि, सहयोगी देशों के लिए यह फैसला एक बड़ा झटका है, जिससे व्यापारिक रिश्तों में दूरियां भी बढ़ सकती हैं। ट्रंप इसे अमेरिका फर्स्ट की नीति का हिस्सा बताते हुए घरेलू उद्योगों की रक्षा के लिए जरूरी मानते हैं।

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में सीमा पार कर घुसे 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 भारतीय दलाल भी दबोचे गए

डोनाल्ड ट्रंप का य फैसला न सिर्फ वैश्विक व्यापार के समीकरणों को झकझोर सकता है, बल्कि अमेरिका के सहयोगियों के साथ रिश्तों को भी चुनौती देगा। आने वाले समय में इस नीति के दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

Trump import tariff on mexico eu 30 percent by us

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2025 | 10:12 PM

Topics:  

  • Business News
  • Donald Trump
  • Tariff War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.