आज बाजार में होगी इस टायर बनाने वाली कंपनी की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों के लिए बड़ा मौका
देश में टायर बनाने के लिए मशहूर कंपनी टॉलिन्स टायर्स आज शेयर बाजार में अपने आईपीओ को उतारने जा रही है। इस इश्यू के अंतर्गत कंपनी 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले करीब 10,176,992 शेयर जारी करने वाली है।
- Written By: अपूर्वा नायक
टॉलिन टायर्स ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : साल 2024 आईपीओ मार्केट के लिए कुछ खास रहा है, क्योंकि इस साल आईपीओ की बहार आती नजर आ रही है। कई बड़ी कंपनियां इस साल अपने आईपीओ को बाजार में उतारती हुई नजर आ रही है। इसी सिलसिले में आज भी कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होने जा रहे है, जिसमें एक नाम टॉलिन्स टायर्स का शामिल है। टायर बनाने वाली ये कंपनी करीब 230 करोड़ रुपये के आईपीओ को बाजार में पेश करती हुई नजर आने वाली है। आने वाले 3 दिनों तक आप इस आईपीओ में निवेश कर सकते है।
आज आईपीओ बाजार में टॉलिन्स टायर्स 230 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ पेश करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने इस आईपीओ से जुड़ी सारी डिटेल्स की घोषणा पहले ही कर दी थी। इस इश्यू के अंतर्गत कंपनी 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले करीब 10,176,992 शेयर जारी करने वाली है। जिसमें से 200 करोड़ रुपये कीमत के 8,849,558 फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि इसमें 30 करोड़ रुपये मूल्य के 1,327,434 शेयर ऑफर फॉर सेल को बोली के जरिए पेश किया जाएगा।
इतनी कीमत का होगा प्राइस बैंड
केरल के ये टायर बनाने वाली कंपनी आज आम निवेशकों के लिए आईपीओ को ओपन करने वाली है, जिसका सब्सक्रिप्शन 11 सितंबर को शुरू होने वाला है। जहां तक इस आईपीओ के प्राइस बैंड की बात की जाए तो कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 215-226 रुपये तक तय किया है। आपको बता दें कि इस आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह पर होने वाली है। कंपनी ने 6 सितंबर को ही इस आईपीओ को एंकर निवशकों के लिए खोला था, जिसके आधार पर कंपनी ने 69 करोड़ रुपये जुटाए है।
सम्बंधित ख़बरें
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
ट्रंप के ऐलान से पलटा शेयर बाजार, ईरान-US शांति समझौते के बाद सेंसेक्स में बंपर उछाल, निफ्टी 24,000 के करीब
एलन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति! SpaceX IPO ने रचा इतिहास, रातोंरात आया बंपर उछाल
Share Market: अगले हफ्ते छुट्टियों की डबल मार, 31 मार्च और 3 अप्रैल को बंद रहेगा शेयर बाजार
मार्केट में कब होगी लिस्टिंग
टायर बनाने वाली इस कंपनी टॉलिन टायर्स ने इसी साल 16 फरवरी को ही बाजार नियामक सेबी को आईपीओ के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे। टायर मैन्युफैक्चर करने वाली ये कंपनी लाइट कमर्शियल वाहनों के लिए टायर बनाती है। इस कंपनी का कारोबार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैला है। एक रिपोर्ट के अनुसार जानकारी मिली है कि इस कंपनी के टायर्स का कारोबार दुनिया के 19 देशों में फैला हुआ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
